योगी सरकार का बड़ा फैसला: कोरोना संक्रमित होने पर कर्मचारियों को मिलेगी 7 दिनों की छुट्टी, नहीं कटेगी सैलरी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 10 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश में इस वक्त चुनावों का माहौल है। इस बीच प्रदेश में कोरोना भी एक बार फिर तेजी से पैर पसारने लगा। यूपी में कोरोना के मामलों में बहुत तेजी से इजाफा होता हुआ दिख रहा है। इस बीच राज्य की योगी सरकार ने एक अहम आदेश जारी किया, जिसके तहत  कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें 7 दिनों छुट्टी देने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के मुताबिक प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50℅ कर्मचारियों से ही काम कराया जाए। इसके अलावा प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला कोई भी कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया जाता है, तो उसको 7 दिनों की लीव विद ये दी जाए, जिसके मुताबिक सात दिनों की छुट्टी देने पर सैलेरी नहीं काटी जाएगी। 

गौरतलब है कि यूपी में पिछले कुछ दिनों में मामले बहुत तेजी से बढ़ते दिखे हैं। पिछले रविवार को उत्तर प्रदेश में महज 552 कोरोना केस थे। वहीं ये मामले अब बढ़कर 8 हजार के पार पहुंच गए। सोमवार को कोविड के 8334 नए मामले सामने आए हैं। नोएडा और लखनऊ में एक-एक हजार केस मिले। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds