iPhone खरीदने का शानदार मौका, इस सीरीज पर मिल रहा 10 हजार तक का डिस्काउंट, जानिए डीटेल्स…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 10 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जो लोग iPhone को पसंद करते है और इसे खरीदना चाहते है, तो ये खबर आपके लिए ही है। iPhone खरीदने का एक बेहद ही शानदार मौका मिल रहा है। दरअसल, iPhone पर एक ऐसी जबरदस्त सेल चल रही है, जिससे आप इसे 10 हजार तक के भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते है। 

अमेजन और फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 सीरीज के कई मॉडल पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। अमेजन और फ्लिपकार्ट की इस सेल में आप iPhone 12 और iPhone 12 mini को 10,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं।

आईफोन 12 फ्लिपकार्ट पर 53,999 में मिल रहा है। वहीं अमेजन पर इसे 63,999 की लिस्ट में किया गया। फोन की रिटेल कीमत 65,900 रुपये है। ये कीमत 64GB वाले वेरिएंट की है। इसके अलावा आईफोन 12 का 128GB मॉडल फ्लिपकार्ट पर 64,999 रुपये में मिल रहा है।

वहीं आईफोन मिनी को फ्लिपकोर्ट पर 40,999 में मिल रहा है, जबकि अमेजन पर ये 53,999 की लिस्ट में है। 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट फ्लिपकार्ट पर 54,999 में मिल रहा है।

 iPhone 12 और iPhone 12 mini दोनों में Apple कंपनी का A14 बायोनिक प्रोसेसर है। इसके अलावा दोनों फोन में सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले भी है। डिस्प्ले पर एपल के सेरमिक शील्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। iPhone 12 में जहां 6.1 इंच की डिस्प्ले है, वहीं iPhone 12 mini में 5.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है। दोनों में से किसी भी फोन के साथ चार्जर नहीं मिलेगा। दोनों फोन की बिक्री सिर्फ केबल के साथ हो रही है। दोनों फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds