आप कौन हैं? पूछना पड़ा भारी? PM Modi की पोस्ट के बाद केजरीवाल ने चला नया दांव| Nitin Naveen Row

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 07 जुलाई 2026, 02:21 AM Updated: 07 जुलाई 2026, 02:23 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Nitin Naveen Row को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने बीजेपी नेता नितिन नवीन को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल पूछा, “आप कौन हैं?” इसके बाद मामला सिर्फ एक पोस्ट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें प्रधानमंत्री Narendra Modi की एंट्री भी हो गई। पीएम मोदी की एक पोस्ट को केजरीवाल के सवाल का जवाब माना जा रहा है, जिसके बाद दोनों दलों के बीच बयानबाजी और तेज हो गई।

और पढ़ें: सुनते हो न विनोद… PM Modi ने मंच से बोला पंचायत का फेमस डायलॉग, हॉल में गूंज पड़े ठहाके| PM Modi Viral Speech

लखनऊ में Nitin Naveen के बयान से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen लखनऊ दौरे पर थे। यहां राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल इस भ्रम में न रहें कि हिंदू समाज उनके बहकावे में आने वाला है। उनके इसी बयान से जुड़ी बीजेपी की एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई।

‘आप कौन हैं?’ पूछकर Kejriwal ने साधा निशाना| Nitin Naveen Row

बीजेपी की उसी पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ एक सवाल लिखा, “आप कौन हैं?” इसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई।

PM Modi ने शेयर की पुरानी कहानी

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्रकार Piyush Padmakar की एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि “यह सादगी और सरलता हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है।” पत्रकार पीयूष पद्माकर ने अपनी पोस्ट में नितिन नवीन को अपना पुराना दोस्त बताते हुए उनकी राजनीतिक यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि उनकी और नितिन नवीन की दोस्ती साल 1998 से है, जब दोनों दिल्ली में पढ़ाई करते थे।

पोस्ट में यह भी बताया गया कि नितिन नवीन विधायक के बेटे जरूर थे, लेकिन उनमें कभी घमंड नहीं था। इसके बाद उनकी राजनीतिक यात्रा से जुड़े कई अनुभव भी साझा किए गए। राजनीतिक गलियारों में पीएम मोदी की इस पोस्ट को अरविंद केजरीवाल के सवाल का अप्रत्यक्ष जवाब माना गया।

Kejriwal ने फिर उठाया Ram Mandir Case का मुद्दा

प्रधानमंत्री की पोस्ट के बाद अरविंद केजरीवाल ने भी X पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि नितिन नवीन के बारे में जानकारी देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने Ram Mandir Case से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। केजरीवाल ने अपने पोस्ट में सवाल किया कि पूरा देश जानना चाहता है कि श्रीराम मंदिर में कथित चोरी, जमीन घोटाले और निर्माण में कथित कमीशनखोरी के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी और उन्हें सख्त सजा कब मिलेगी।

सोशल मीडिया से सियासी वार-पलटवार तक पहुंचा मामला

नितिन नवीन को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब सिर्फ एक नेता की पहचान तक सीमित नहीं रह गया है। सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह बहस अब बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव का रूप ले चुकी है। एक ओर बीजेपी पीएम मोदी की पोस्ट के जरिए नितिन नवीन की राजनीतिक पृष्ठभूमि और सादगी को सामने रख रही है, तो दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

और पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान! चन्नी के पक्ष में रिपोर्ट, फिर भी हाईकमान ने क्यों नहीं बदला अध्यक्ष? Punjab Political News

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds