Uttarakhand: हरीश रावत के मंच पर चाकू लेकर चढ़ गया शख्स, लगाने लगा जय श्री राम के नारे और फिर…

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 जनवरी 2022, 12:00 AM | Updated: 07 जनवरी 2022, 12:00 AM

चुनावी माहौल के बीच उत्तराखंड (Uttarakhand) से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य के पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawat) की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान एक शख्स चाकू लेकर रावत के मंच पर पहुंच गया। मामला उस वक्त का है जब ऊधम सिंह नगर में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे थे। रावत ने जैसी ही अपना संबोधन खत्म किया और वो मंच से नीचे उतरे, इस दौरान ही एक भगवा गमछाधारी अधेड़ अचानक मंच पर आ पहुंचा। उसने संबोधन स्थल पर जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। 

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शख्स की इस हरकत का जब विरोध किया और माइक बंद कर दिया, तो इससे गुस्साए व्यक्ति ने अचानक ही छूरा निकाल लिया। शख्स ने जय श्री राम के नारे नहीं लगाने देने पर मारने की भी धमकी दी।  इसके बाद स्टेज पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रभात झा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने हमलावर को पकड़कर उस पर मुश्किल से काबू पाया। कांग्रेसियों ने उसका छूरा छीन लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

 

ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर चाकू लहराने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds