आउट ऑफ कंट्रोल हुआ कोरोना: 1.17 लाख से भी ज्यादा आए मामले, 10 दिन पहले आए थे सिर्फ 9 हजार केस

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

देश में कोरोना से हालात एक बार फिर आउट ऑफ कंट्रोल होते हुए नजर आने लगे हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या में बहुत तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। महज कुछ ही दिनों के अंदर केस बढ़कर एक लाख के पार पहुंच गए। आज यानी शुक्रवार को देश में एक लाख 17 हजार से भी ज्यादा नए केस मिले है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों पर गौर करें तो देश में आज कोरोना के 1,17,100 नए मामले सामने आए है। बीते 24 घंटों में 302 लोगों ने अपनी जान गंवाई। जिसके साथ ही देश में कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4.83 लाख के पार पहुंच गया। 24 घंटों में 30 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए। गुरुवार को तुलना में देश में आज 28.8% ज्यादा केस मिले हैं। बीते दिन कोरोना केस 90 हजार थे। ऐसा 7 महीनों के बाद हो रहा है, जब देश में कोरोना केस एक लाख के पार पहुंचे हो। इससे पहले 6 जून 2021 को एक लाख से ज्यादा केस सामने आए थे। फिलहाल देश में एक्टिव केस बढ़कर 3 लाख 71 हजार के पार पहुंच गए। 

देश में अगर अभी 5 सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो इसमें महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। बीते दिन महाराष्ट्र से 36,265 कोरोना केस मिले है। वहीं दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल आता है, जहां 15421 नए कोरोना केस पाए गए। तीसरे नंबर पर देश की राजधानी दिल्ली है, जहां भी 15 हजार से ज्यादा केस महज एक दिन में मिले। बीते दिन दिल्ली में कोरोना के 15,097 केस सामने आए है। इसके बाद तमिलनाडु में 6983 और कर्नाटक में 5031 केस पाए गए है। 

बीते 10-11 दिनों में ही देश में कोरोना केस में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 28 दिसंबर 2021 को देश में महज 6 हजार से अधिक केस सामने आए थे। अब आज यानी 07 जनवरी 2022 को एक लाख 17 हजार से भी ज्यादा केस मिले। इसको देखते हुए कहा जा सकता है कि देश में कोरोना से हालात एक बार फिर बेकाबू हो चले है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds