केले के पेड़ का सपना चमका सकता है आपकी किस्मत, जानें भगवान विष्णु से क्या है कनेक्शन – Dreaming of banana tree

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 08 जुलाई 2026, 11:12 PM Updated: 08 जुलाई 2026, 11:12 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Dreaming of banana tree: आपने शायद अजीब और अनोखे सपनों के बारे में सुना होगा; जहाँ कुछ सपने कई मामलों में सच साबित होते हैं, वहीं कुछ सपने सिर्फ़ इसलिए आते हैं क्योंकि नींद ठीक से या पूरी नहीं हो पाती। लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है, सपने में केले के पेड़ दिखना शुभ होगा अशुभ? दरअसल, स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में केले का पेड़ देखना बहुत शुभ और सकारात्मक माना जाता है। कहते है कि केले का संबंध भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति से है; इसलिए, ऐसा सपना जीवन में खुशी, समृद्धि और तरक्की का संकेत देता है। लेकिन कई बार ये सपना इस बात पर भी नर्भर होता है कि आप सपने में केले के पेड़ को किस स्थिति में देखा है।

और पढ़े: अमेरिका में खुला भारतीय स्टोर, सस्ती सब्जियों के लिए ऐसी मची छीना-झपटी कि वीडियो हो गया वायरल| New Jersey Viral Video

हरा-भरा या फलों से लदा केले का पेड़ देखना

अगर आप ने सपने में केले के पेड़ को अगर फलो से भरा हुआ देखा तो  इसे सबसे शुभ सपना माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन लाभ होगा। आपके बिज़नेस या नौकरी में तरक्की होगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। वही अगर आप ने सपने में खुद को केले के पेड़ की पूजा करते हुए या जल चढ़ाते हुए देखते हैं, तो यह आध्यात्मिक उन्नति का संकेत है। इसका मतलब है कि आप पर गवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होने वाली है, जिससे आपके बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। इतना ही ये सुख शांति का प्रतीक भी माना जाता है।

और पढ़े: पंजाब के लोक-साहित्य के महानायक Raja rasalu, जादुई और साहसिक कारनामों की अनकही दास्तान

केले के पेड़ से केला तोड़ना या खाना

अक्सर हम केले के पेड़ से केले तोड़ने या उन्हें खाने का सपना देखते हैं; यह सपना इस बात का संकेत है कि आपकी कोई बड़ी इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। अगर आप लंबे समय से किसी काम के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, तो अब उसका सफल परिणाम पाने का समय आ गया है। वही विवाहित या अविवाहित लोगों के लिए केले के पेड़ का सपने में देखना शुभ माना जाता है।

अविवाहित लोगों के लिए – जल्द ही शादी के योग बन सकते हैं या कोई अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है।

विवाहित लोगों के लिए – यह सपना खुशहाल वैवाहिक जीवन और बच्चों की खुशी का संकेत देता है। इसके अलवा अगर आप सपने में केले का सूखा हुआ, मुरझाया हुआ या कटा हुआ पेड़ देखते हैं, तो यह थोड़ा अशुभ माना जाता है। यह आने वाले समय में धन हानि, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या किसी काम में रुकावट का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds