15-18 एज ग्रुप के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आधार कार्ड नहीं तो ऐसे बुक करें स्लॉट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 01 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

15 से 18 साल के एज ग्रुप के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत अब होने जा रही है। पीएम मोदी ने बीते दिनों ऐलान किया था कि 3 जनवरी से देश में इस एज ग्रुप के लोगों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इस बीच अब नए साल पर 15-18 एज ग्रुप के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। शनिवार यानी एक जनवरी 2022 से कोविड पोर्टल ऐप पर 15 से 18 साल के किशोरों के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है और सोमवार से इनका वैक्सीनेशन भी शुरू हो जाएगा। अगर किशोरों के पास आधार कार्ड नहीं है, तो वो अपनी 10वीं का I-CARD दिखाकर अपना वैक्सीनेशन बुक करा सकता है।

राजधानी दिल्ली में 15 से 18 साल के किशोरों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां जोरों पर है। इस पोर्टल में कम से कम 10 लाख किशोरों का वैक्सीनेशन होना है। अस्पताल और दिल्ली के चिकित्सा केन्द्र ने कहा है कि किशोरों को वैक्सीन लगाने का ढांचा बिल्कुल तैयार है। वैक्सीनेशन के सेंटर के रूप में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थाओं को इस्तेमाल किया जाएगा। कोरोना महामारी के संकट के बीच डॉक्टरों ने भी किशोरों के माता-पिता से आग्रह किया है कि उनका जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं। 

टीकाकरण करने के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें? 

रजिस्ट्रेशन करने के लिए आरोग्य सेतु से किशोरों के माता-पिता रजिस्टर करें। मोबाइल नंबर से लॉगिन करे और इसके बाद नए रजिस्ट्रेशन के लिए दर्ज करें। इसमें आप बच्चे का पूरा नाम के साथ दूसरी जानकारियां भरे। इसके बाद आपके मोबाइल पर कंफर्म मैसेज आएगा, जिससे कि आप अपने बच्चे के लिए सही वैक्सीनेशन स्लॉट बुक कर पाएंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds