पैसों के बदले नाबालिग बेटियों का सौदा, 8 लाख में पिता ने दोनों बेटियों को बेचा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 01 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एक पिता और बेटी के बीच का रिश्ता सबसे खास होता है। पिता अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाता है। वो दुनिया की हर ताकत से लड़ लेता हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसे मामले सामने आ जाते है, जो इतने खास रिश्ते को भी शर्मसार कर देते हैं। ऐसे मामले इंसानियत पर से विश्वास उठा देते है। 

ऐसा ही कुछ राजस्थान में भी देखने को मिला। राजस्थान में बारां से एक चौंकाने देने वाला मामला सामने आया। यहां छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों का सौदा कर दिया। पिता ने अपनी दोनों नाबालिग बेटियों की शादी महज 8 लाख रुपये के लिए कर दी। 

जिला पुलिस अधीक्षक कल्याण मल मीणा ने पूरे मामले की विस्तार से जानकादी दी। उन्होंने बताया कि छिपाबड़ोद थाने में 22 दिसंबर को एक नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसके पिता ने पैसे लेकर उसकी और छोटी बहन की शादी करा दी। 13 नवंबर को फूल बड़ोद का रहना वाला बद्री मीणा और मानपुरा निवासी सुरेश वैन में उनके घर आए थे और दोनों बहनों को बैठाकर ले गए। बद्री लाल नाबालिग के साथ रोजाना शारीरिक शोषण करता था। वो उसे छोड़कर आई गई। उसकी छोटी बहन को सुरेश लेकर गया था, जिसे उसने अपने घर में कैद कर रखा है। इस शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में तहत केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस की टीम ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत एक्शन लेते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी बद्री लाल और नाबालिग के पिता को अरेस्ट कर लिया। छोटी बहन को ले गए सुरेश मीणा और दूसरे आरोपियों की तलाश में भी पुलिस जुटी है। 

अब तक की जांच में ये पता चला कि लड़कियों के पिता ने बड़ी नाबालिग बेटी को बद्री लाल मीणा और उसके परिजनों को 3 लाख का सौदा कर दिया था। वहीं सुरेश चंद मीणा से पांच लाख लेकर छोटी लड़की का रिश्ता कर दिया और उनके साथ भेज दिया था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds