बेंगलुरु मेट्रो में महिला का चोरी-छिपे वीडियो बना रहा था युवक: रंगे हाथों पकड़ा तो फोन छीनकर भागा| Bengaluru metro harassment video

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Bengaluru metro harassment video: सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बेंगलुरु की ‘नम्मा मेट्रो’ में सफर के दौरान एक महिला यात्री का चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और उसका फोन छीन लिया, तो युवक मौका पाकर सुरक्षाकर्मियों के सामने ही मोबाइल झपटकर भाग निकला। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें: आंध्र प्रदेश के स्कूल में चेनसॉ लेकर घुसा सिरफिरा: क्लास में दो छात्राओं पर किया जानलेवा हमला| Andhra school chainsaw attack

व्हाइटफील्ड मेट्रो में घटी घटना, हिम्मत दिखाकर पकड़ा फोन| Bengaluru metro harassment video

पीड़िता की पहचान सौपिका के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया पर ट्रैवल और लाइफस्टाइल कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे व्हाइटफील्ड-काडुगोडी रूट पर चल रही मेट्रो ट्रेन के भीतर हुई। सौपिका के अनुसार, सफर के दौरान उन्होंने देखा कि पास खड़ा एक युवक अपने मोबाइल कैमरे से छुपकर उनका वीडियो बना रहा है। महिला ने बिना डरे तुरंत हिम्मत दिखाई और युवक का सीधा सामना करते हुए उसका फोन अपने कब्जे में ले लिया। अपने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स पर आपबीती साझा करते हुए पीड़िता ने कहा, “मैं उस वक्त डर से कांप रही थी, लेकिन मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ा।”

‘फोन दो, मैं लॉक खोलता हूं’… फिर धक्का देकर फरार

सामने आए वीडियो में महिला युवक से बेहद गुस्से में पूछती दिख रही हैं, “तुम मेरा वीडियो क्यों रिकॉर्ड कर रहे थे?” वह युवक से मोबाइल अनलॉक करके गैलरी दिखाने को कहती हैं। इस पर युवक हड़बड़ाते हुए कहता सुनाई देता है, “मैं खोल दूंगा, पहले फोन मुझे दो।” वीडियो में मेट्रो के सुरक्षा कर्मचारी भी मौजूद दिखाई देते हैं। महिला का आरोप है कि उन्होंने वह फोन जांच के लिए सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया था। लेकिन जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी, युवक ने झपट्टा मारकर सुरक्षाकर्मियों के हाथ से अपना फोन छीना और भीड़ का फायदा उठाकर स्टेशन से भाग निकला। लिफ्ट तक चले विवाद के दौरान युवक ने माफी तो मांगी, लेकिन कैमरे से रिकॉर्डिंग करने की बात खुलकर नहीं कबूल की।

‘कपड़ों को दोष मत दीजिए’: महिला ने उठाई आवाज

वीडियो में सौपिका ने अपने पहनावे को लेकर उठने वाले रूढ़िवादी सवालों का भी पहले ही जवाब दे दिया। उन्होंने अपने पूरे कपड़े दिखाते हुए साफ कहा कि उनके शरीर का कोई हिस्सा खुला नहीं था, इसलिए इस तरह की ओछी हरकत के लिए कपड़ों को कतई जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने अन्य महिलाओं से भी अपील की कि अगर उनके साथ ऐसी कोई हरकत हो, तो चुप बैठने के बजाय खुलकर आवाज उठाएं। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से उस आरोपी, उसकी कंपनी और परिवार की पहचान करने में मदद मांगी।

पुलिस ने दर्ज की FIR, सीसीटीवी खंगाल रही टीमें

घटना के तुरंत बाद महिला ने स्टेशन अधिकारियों से शिकायत की, जहां उन्हें सात दिनों में कार्रवाई की बात कही गई। इसके बाद उन्होंने काडुगोडी थाने में औपचारिक शिकायत दी। मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ते ही बेंगलुरु सिटी पुलिस ने संज्ञान लिया। व्हाइटफील्ड के डीसीपी ने पुष्टि की है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें मेट्रो स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिशों में जुटी हैं।


और पढ़ें: महादेव सट्टेबाजी ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान से डिपोर्ट: CBI लेकर आई भारत, रायपुर कोर्ट में होगी पेशी| Saurabh Chandrakar Mahadev App

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds