बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा Allu Arjun की पुष्पा का तूफान, रणवीर सिंह की 83 का भी नहीं पड़ा असर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 28 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। ये फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म का दूसरा हफ्ता चल रहा है और इस समय भी ‘पुष्पा’ का क्रेज दर्शकों के बीच बिल्कुल भी कम नहीं हुआ।

खास बात तो ये है कि हाल ही में रणवीर सिंह की भी फिल्म 83 रिलीज हुई है, लेकिन इसके बाद भी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। इस फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है और अब दूसरे हफ्ते का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने पहले हफ्ते 12 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वीकेंड के मौके पर फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद से ही कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। फिल्म ने सोमवार को 4.25 करोड़, मंगलवार को 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं बुधवार यानी छठे दिन ‘पुष्पा’ ने 3.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद सातवें दिन फिल्म ने 3.38 करोड़ और आठवें दिन लगभग 2 से 3 करोड़ का कलेक्शन किया। इस कलेक्शन से साफ है कि फिल्म की बंपर कमाई आगे भी जारी रहने वाली है।

ये तो सिर्फ हिंदी भाषाओं की कमाई के आंकड़े है। बाकी की भाषाओं में तो इस फिल्म ने करीब 186.81करोड़ की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं ये फिल्म तमिल और तेलुगू भाषा में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है।

आपको बता दें  कि पुष्पा फिल्म में जंगल की कहानी दिखाई गई है. जहां जंगल में रहने वाले लोगों की परेशानियों और चंदन की तस्करी जैसे अहम मुद्दों पर फोकस करके एक कहानी बुनी गई है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा मलयालम फिल्म के स्टार फहाद फासिल भी हैं। ये फिल्म तेलुगू भाषा में बनी है लेकिन ये हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में पूरे विश्व में 17 दिसंबर 2021 को रिलीज की गई और मूवी फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds