दिल्ली में फिर लौटीं पाबंदियां: 50% कैपसिटी से चलेगी मेट्रो, जानिए और क्या-क्या हुआ बंद?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 28 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिल्ली में कोरोना और ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए एक बार से सख्त पाबंदियां लगा दी गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि दिल्ली सरकार ने यहां येलो अलर्ट लागू कर दिया। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में GRAP को लागू करने का फैसला लिया गया। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली में पहले ही नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया था। वहीं अब नाइट कर्फ्यू के समय में भी बदलाव किया गया है। साथ ही साथ सरकार ने एक बार फिर कई तरह के प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है। 

– दिल्ली में अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। पहले राजधानी में नाइट कर्फ्यू का समय रात 11 से सुबह 5 बजे तक का था, लेकिन अब सरकार ने इसमें बदलाव किया। 

– दिल्ली सरकार के ऑफिसों में A ग्रेड ऑफिसर्स के 100 फीसदी स्टाफ को आना होगा। बाकी 50 फीसदी स्टाफ बुलाए जाएंगे। प्राइवेट ऑफिसों में 50 फीसदी स्टाफ ही आ सकेगा। 

– ऑड ईवन के तहत दिल्ली में दुकानें खुलेंगी, जिसका समय सुबह 10 से रात 8 बजे तक होगा।

– ऑड-ईवन के आधार पर मॉल को खोला जाएगा। मॉल सुबह 10 से रात आठ बजे तक खुलेंगे। 

– दिल्ली मेट्रो में सिटिंग कैपिसिटी के हिसाब से 50 फीसदी लोग ही अब सफर कर सकेंगे। खड़े होकर यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वालीं बसें बैठने की 50% क्षमता के साथ चलेंगी।

– सिनेमाघर, बैंक्विट हॉल, जिम, एंटरटेनमेंट पार्क को बंद करने का फैसला लिया गया है। 

– पब्लिक पार्क, होटल, बार्बर शॉप खुली रहेगीं। 

– स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान और कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद हो जाएंगे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्टेडियम और स्विमिंग पूल बंद होंगे। हालांकि राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स आयोजित किए जा सकेंगे।

– हर जोन में 50 फीसदी वेंडर के साथ एक वीकली मार्केट ही चलेगी। रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे।

– शादी समारोह और अंतिम संस्कार में 20 ही लोगों को शामिल हो सकेंगे।

– धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा

गौरतलब है कि देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ओमीक्रोन की वजह से टेंशन लगातार बनी हुई है। दिल्ली में भी मामले लगातार बढ़ते दिखने लगे है। बीते काफी समय से दिल्ली में रोजाना 100 से भी नीचे कोरोना केस सामने आ रहे है, जो अब कुछ ही दिनों में तेजी से बढ़कर 300 के भी पार पहुंचने लगे है। बीते दिन भी दिल्ली में 331 कोरोना केस सामने आए है। 

वहीं ओमीक्रोन के मामलों में दिल्ली दूसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा केस इस वेरिएंट के राजधानी में ही है। दिल्ली में ओमीक्रोन के केस बढ़कर 165 पहुंच गए। 

अगर हालात और बिगड़ते है तो उसके हिसाब से ही दिल्ली सरकार ने प्लान बनाया हुआ है। संक्रमण दर एक प्रतिशत से अधिक होने पर लेवल-2 यानी अंबर अलर्ट, 2 प्रतिशत से अधिक होने पर लेवल-3 यानी ऑरेंज अलर्ट और 5 प्रतिशत से अधिक होने पर लेवल-4 यानी रेड अलर्ट जारी किया जाएगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds