अश्लील मैसेज, भड़काऊ वीडियो…अब ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए एजाज खान, जानिए कब कब विवादों में रह चुके हैं एक्टर?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 31 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एक्टर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके एजाज खान
को
 NCB ने
मंगलवार को गिरफ्तार किया। एजाज की गिरफ्तारी ड्रग्स केस में हुई। रिपोर्ट्स के
मुताबिक एक ड्रग पैडलर ने पूछताछ में एजाज का नाम लिया। जिसके बाद
 NCB का
शिकंजा उन पर कसा।
 NCB ने पहले एक्टर को पूछताछ के लिए मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया
था। एजाज से 8 घंटों तक पूछताछ चली और उसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया।

वैसे ऐसा पहली बार बिलकुल भी नहीं जब एजाज खान
विवादों में पड़े हो। वो अपने काम से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में रहते
है। वहीं एजाज की गिरफ्तारी भी पहली बार नहीं हुई। वो अलग अलग मामलों में कई बार
जेल की हवा खा चुके हैं। तो ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आखिर कब किन मामलों को
लेकर एजाज खान विवादों में घिरे…

2018 में भी ड्रग्स को लेकर हुए थे गिरफ्तार

ये पहली बार नहीं हुआ जब एजाज की गिरफ्तारी ड्रग्स
की वजह से हुई हो। 2018 में मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक होटल से 8 नशे की
प्रतिबंधित ड्रग्स रखने की वजह से गिरफ्तार किया गया था। जिस दौरान उनकी गिरफ्तारी
हुई थी तब वो पूरी तरह से नशे में धुत्त थे।

जब तबरेज अंसारी मामले पर बनाया था विवादित वीडियो

2019 में एजाज को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने
गिरफ्तार किया था। तब उनकी गिरफ्तारी टिक टॉक पर एक विवादित वीडियो पोस्ट करने के
मामले में हुई थीं। दरअसल
, तबरेज
अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में टिक टॉक पर टीम 07 ग्रुप ने एक वीडियो बनाया था
,
जिसपर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस ग्रुप के सदस्यों को
हिरासत में लिया। फिर एजाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली जिसमें वो टीम 07 के
सदस्यों के साथ नजर आ रहे थे। वीडियो में एजाज भी भड़काऊ बातें बोलते नजर आ रहे
थे। एजाज ने वीडियो में कहा था कि अब अगर कोई मुस्लिम आतंकवादी बन जाए तो कुछ मत
कहना।

अश्लील मैसेज भेजने का लगा था आरोप

2016 में एक मॉडल ऐश्वर्या चौबे ने एजाज पर अश्लील
मैसेज और फोटो भेजने का आरोप लगाया था। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उनके
खिलाफ
 FIR भी दर्ज कराई गई थीं। मामले में एजाज गिरफ्तार हुए थे।

कोरोना के दौरान भी हुई थी गिरफ्तारी

इसके अलावा मानहानि और अभद्र टिप्पणी मामले में 18
अप्रैल 2020 को भी मुंबई पुलिस ने एजाज को गिरफ्तार था। दरअसल
, फेसबुक लाइव में एजाज ने कहा था
कि देश में जो भी घटना होती है
, उसके लिए मुस्लिम को
जिम्मेदार माना जाता है। इसके लिए उन्होनें एक राजनीतिक पार्टी को भी जिम्मेदार
बताया था। उनका कहना था कि ये सबकुछ कोरोना से
  लोगों
का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।
 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds