नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक, अखिरी तस्वीर में भी हंसते- मुस्कुराते आए नजर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 09 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

66 की उम्र में बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक का हुआ निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक (Satish Kaushik Passed Away)) का निधन हो गया है और उन्होंने 66 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर सतीश कौशिक का निधन गुरुवार सुबह हुआ है और इस बात की जानकारी उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर (Anupam Kher Emotional Post) ने दी.

Also Read- साउथ एक्ट्रेस के साथ एक्स बॉयफ्रेंड ने की बुरी तरह मारपीट, वायरल हुई गहरे घावों और निशान की तस्वीरें.

एक्टर अनुपम खेर  ने दी निधन की जानकारी 

एक्टर अनुपम खेर ने निधन की खबरों की पुष्टि करते हुए इमोशनल पोस्ट में अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए  लिखा कि  ‘मैं जानता हूं कि मौत ही इस दुनिया का आखिरी सच है लेकिन ये बात मैं जिंदा रहते हुए अपने दोस्त सतीश कौशिक के बारे में नहीं लिखूंगा. मैंने ऐसा कभी सपने में भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर इस तरह अचानक पूर्णविराम लग जाएगा. सतीश तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसे कभी नहीं हो सकती. ओम शांति’.

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक, अखिरी तस्वीर में भी हंसते- मुस्कुराते आए नजर — NEDRICK NEWS

वहीं इसके बाद कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके जाने पर शोक जाहिर किया है.

आखिरी बार भी हंसते- मुस्कुराते आए नजर 

अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक (Satish Kaushik Passed Away) के निधन की खबर इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा लेकर आई है क्योंकि मौत से कुछ घंटों पहले तक सतीश कौशिक एकदम ठीक थे. सतीश कौशिक बुधवार यानी होली के मौके पर जावेद अख्तर की होली पार्टी अटेंड करने पहुंचे थे. उनकी कुछ आखिरी तस्वीरें (Satish Kaushik Last Photos) सामने आई हैं और इन तस्वीरों में हंसते- मुस्कुराते सतीश कौशिक जमकर होली पार्टी (Holi Party) इंजॉय करते दिखाई दे रहे थे.  इसके बाद वह होली मनाने दिल्ली पहुंचे थे। इसी सेलिब्रेशन के दौरान उन्हें बेचैनी महसूस हुई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच की और यहीं पर उनकी मौत हो गयी. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है.  पोस्टमॉर्टम होने के बाद उनके पार्थिव शरीब को मुंबई लाया जाएगा. कहा जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे उनका बॉडी मुंबई पहुंचेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक, अखिरी तस्वीर में भी हंसते- मुस्कुराते आए नजर — NEDRICK NEWS

इस फिल्म में आखिरी बार आएंगे नजर 

13 अप्रैल 1965 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्में सतीश कौशिक ने बतौर एक्टर करियर की शुरुआत की थी लेकिन उन्होंने फिल्ममेकर के तौर भी एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है और हर जॉनर पर उनकी अच्छी पकड़ थी लेकिन कॉमेडी में उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया था. सतीष कौशिक के निधन की खबर इंडस्ट्री के लिए किसी झटके से कम नहीं है. वहीं सतीश कौशिक अब कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाले थे और अब उनके निधन के बाद यह उनकी आखिरी फिल्म है.

Also Read – भोले के भक्त बनकर दुश्मनों को खत्म करते नजर आएंगे अजय देवगन, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds