Police Officer Serial Rapist: लंदन में एक पुलिस अफसर बना सीरियल रेपिस्ट , 18 साल की सर्विस में किए 24 बलात्कार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 जनवरी 2023, 05:30 AM Updated: 18 जनवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

लंदन में एक पुलिस अफसर ने  किए 24 बलात्कार और 49 यौन अपराध

एक पुलिस ऑफिसर (london police officer ) ने 18 साल की सर्विस में 24 बलात्कार (Rape) सहित 49 यौन अपराध (sexual offenses) का जुर्म कबूल किए हैं और ये कबूलनामा लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस (MET) के सेवारत अधिकारी ने किए हैं. जिसके बाद अब मेट्रोपॉलिटन पुलिस (london Metropolitan Police) ने इस अपराध के लिए माफ़ी मांगी है.

Also Read- Nepal plane crash : पोखरा एयरपोर्ट के पास क्रैश हुआ 72 लोगों को ले जा रहा विमान, सभी लोगों की हुई मौत.

 जानिए क्या है मामला 

जानकारी के अनुसार, जिस शख्स ने ये अपराध किया है वो 2001 मेट्रोपॉलिटन पुलिस (London police) में शामिल हुआ था और उसका नाम डेविड कैरिक (david carrick) है. डेविड कैरिक ने शुरुआत में मर्टन (Merton) और बार्नेट (Barnett) में एक रिस्पॉन्स अधिकारी के तौर पर काम किया और उसके बाद 2009 में उसे संसदीय और राजनीतिक सुरक्षा कमान में ट्रांसफर कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की राजधानी लंदन के मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक अधिकारी ने अपनी 18 वर्ष की सर्विस के दौरान 24 बलात्कार किए और इस बात की जानकारी डेटिंग वेबसाइटों (Dating website) से पीड़ितों मिली है. वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय डेविड कैरिक ने दो दशकों में 49 अपराध किये हैं. वहीं इनमें 12 महिलाओं के खिलाफ बलात्कार के 24 मामले हैं.  

 कैसे हुआ मामला का खुलासा

कैरिक के इस अपराध खुलासा तब हुआ जब  एक अन्य पुलिस बलात्कारी (police rapist ) के जेल जाने के बाद एक बहादुर पीड़िता सामने आई और उन्होने कैरिक के मामले का खुलासा किया. वहीं  कैरिक को 16 जनवरी को साउथवार्क क्राउन कोर्ट (southwark crown court) में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है और अब 6 फरवरी को उसकी सजा पर सुनवाई होगी. इसी के साथ कैरिक की गर्लफ्रेंड ने भी उसे लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

कैरिक की गर्लफ्रेंड ने भी किए खुलासे 

गर्ल फ्रेंड रेचल ने डेविड कैरिक  को लेकर खुलासा किया कि वह हथकड़ी और बंदूक के साथ सेक्स करता था. इसी के साथ  रेचल ने बताया कि वह पुलिस एविडेंस रूम से ज्वेलरी और डिजाइनर बैग को चुराकर उसका निजी इस्तेमाल करता था. इसी एक साथ इस अपराध को लेकर मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने माफ़ी मांगी है.

पुलिस ने मांगी मांफी 

वहीं डेविड की इस गन्दी हरकत को लेकर यूनाइटेड किंगडम (United kingdom) में पुलिस पर जांच की मांग होने लगी है. इसी के साथ कई महिला अधिकारियों ने पहले हस्तक्षेप न करने के लिए मेट पुलिस की विफलता की आलोचना की है. ब्रिटेन की संस्था एंड वायलेंस अगेंस्ट वीमेन ने ट्वीट किया कि ”यह ‘संस्थान संकट’ है. कैरिक के घिनौने व्यवहार के बारे में मेट को पता था और वे कार्रवाई करने में विफल रहे.”  वहीं 2000 और 2021 के बीच हुई इन घटनाओं के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने माफी मांगी है. 

PM ने जताया दुख

वहीं इस मामले को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (PM Rishi Sunak) ने कहा कि कैरिक जैसे किसी व्यक्ति को पुलिस अधिकारी कभी नहीं होना चाहिए. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस मामले ने पुलिस में जनता के विश्वास को कम कर दिया है लेकिन वह बदलाव पर पूरा जोर दे रहे हैं. मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर मार्क राउली ने सभी से मांफी मांगी है. इतना ही नहीं, पुलिस की तरफ से बताया गया है कि अब लगभग 1,000 यौन अपराधों और घरेलू दुर्व्यवहार के दावों की जांच की जा रही है, जिसमें लगभग 800 अधिकारी शामिल हैं.

Also Read- Nepal plane crash : पोखरा एयरपोर्ट के पास क्रैश हुआ 72 लोगों को ले जा रहा विमान, सभी लोगों की हुई मौत.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds