Kriti Kharbanda: बॉलीवुड में सफलता जितनी चमकदार दिखती है, इसके पीछे का रिजेक्शन का दर्द उतना ही गहरा होता है-और इसका सामना खुद एक्ट्रेस कृति खरबंदा को भी करना पड़ा था। क्या आप जानते हैं कि साइनिंग अमाउंट मिलने के बाद भी एक बड़ी फिल्म से रिजेक्ट होने पर कृति खरबंदा का दिल बुरी तरह टूट गया था?
आज हम बॉलीवुड की उस ग्लैमरस दुनिया के पीछे का एक ऐसा कड़वा सच जानेंगे, जिसने इस हंसती-मुस्कुराती एक्ट्रेस को रोने पर मजबूर कर दिया। आइए जानते हैं कि आखिर उस दिन क्या हुआ था जिसने कृति को अंदर से झकझोर कर रख दिया।
और पढ़ें: रोहित शेट्टी के हिंट से मचा बवाल, इस दिन होगा Bigg Boss 20 Grand Finale!
ऑडिशन राउंड कम्प्लीट
यह किस्सा कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) के करियर के उस दौर का है जब उनकी फिल्म ‘राज: रीबूट’ रिलीज हुई थी। उसी दौरान उनके पास बॉलीवुड के एक बहुत बड़े प्रोजेक्ट का ऑफर आया। कृति इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि बात सिर्फ फिल्म मिलने की नहीं थी, बल्कि इसके लिए उन्होंने बकायदा मेहनत की थी। उन्होंने एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरे चार राउंड ऑडिशन दिए। फिल्म के मेकर्स से मुलाकात की और यहाँ तक कि फिल्म के लीड एक्टर के साथ उनका लुक टेस्ट भी कम्प्लीट हो चुका था।
साइनिंग अमाउंट मिलने के बाद क्या हुआ
मेकर्स कृति के काम से इतने इम्प्रेस हुए कि फिल्म के लिए उनका सिलेक्शन पक्का कर दिया गया। बात यहीं नहीं रुकी, मेकर्स की तरफ से कृति को बकायदा साइनिंग अमाउंट यानी टोकन मनी भी ट्रांसफर कर दी गई।
कृति (Kriti Kharbanda) को लगा कि उनका बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल करने का सपना सच होने जा रहा है। वो अपने कजिन की शादी में शामिल होने दिल्ली गई हुई थीं। तभी उनके फोन की घंटी बजी। यह फोन कॉल फिल्म के मेकर्स का था। लेकिन फोन पर जो बात कही गई, उसने कृति के पैरों तले जमीन खिसका दी।
मेकर्स ने उनसे कहा कि, ‘यह प्रोजेक्ट अब आपके साथ आगे नहीं बढ़ पाएगा’। हैरान कृति ने जब इसकी वजह पूछी, तो मेकर्स ने कहा कि अचानक एक दूसरी बड़ी एक्ट्रेस इस रोल के लिए कास्ट कर लिया गया है। और इसके बाद मेकर्स ने जो कहा वो और भी कड़वा था-उन्होंने कहा, ‘इस इंडस्ट्री में रिश्ते (Relationships) और कनेक्शन इसी तरह काम करते हैं’।
Kriti Kharbanda ने बयां किया अपना दर्द
कृति ने अपने इंटरव्यू में खुलकर इस अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा था-‘मैं झूठ नहीं बोलूंगी, मैं बहुत रोई थी। उस वाकये ने मेरा दिल बुरी तरह तोड़ दिया था’। एक आउटसाइडर होने के नाते, साइनिंग अमाउंट मिलने के बाद इस तरह निकाला जाना उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं था।
लेकिन , कहानी का एंड यहाँ नहीं होता। कृति खरबंदा ने इस झटके के बाद हार नहीं मानी। उन्होंने खुद को संभाला, रोना बंद किया और आगे बढ़ गईं। उन्होंने तय किया कि वो अपने टैलेंट और दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाएंगी, न कि किसी की सिफारिश पर। और आज कृति बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक अपनी एक मजबूत पहचान बना चुकी हैं।
साउथ सिनेमा से बॉलीवुड तक का सफर
कृति खरबंदा की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कन्नड़, तेलुगु और बॉलीवुड सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में तेलुगु फिल्म ‘बोनी’ से की थी, जिसके बाद 2013 में सुपरस्टार यश के साथ आई कन्नड़ फिल्म ‘गूगली’ उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और उन्हें साउथ का बड़ा स्टार बना दिया।
साउथ में सफलता का परचम लहराने के बाद कृति ने बॉलीवुड का रुख किया, जहां उन्होंने 2016 में इमरान हाशमी के साथ हॉरर फिल्म ‘राज: रीबूट’ से कदम रखा। इसके बाद 2017 में राजकुमार राव के साथ आई फिल्म ‘शादी में ज़रूर आना’ में उनके ‘आरती शुक्ला’ के किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया, जो आज भी उनके करियर की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक है। आगे बढ़ते हुए उन्होंने अक्षय कुमार स्टारर मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ (2019) से बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज़्यादा की कमाई का स्वाद चखा, वहीं ‘पागलपंती’ और ‘तैश’ जैसी फिल्मों में भी उनकी एक्टिंग और शानदार लुक्स की काफी तारीफ हुई।
कृति (Kriti Kharbanda) की यह कहानी हमें सिखाती है कि रिजेक्शन भले ही आपको कुछ समय के लिए तोड़ दे, लेकिन अगर आपमें हुनर और जज्बा है, तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। कृति खरबंदा के इस जज्बे पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट्स में जरूर बताएं!














































