गली-गली के क्रिकेट जुनून से चैंपियन बनने तक, जानिए Amritsar Soormas का सफर

Shikha Mishra | Nedrick News Published: 12 अक्टूबर 2026, 09:37 PM Updated: 12 अक्टूबर 2026, 09:37 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Amritsar Soormas: India में क्रिकेट केवल एक खेल ही नहीं है, बल्कि वो फीलिंग है, जो हर हिंदुस्तानी के अंदर जोश भर देता है। केवल नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर ही नहीं हमारे देश में क्रिकेट का जुनून तो स्टेट लेवल से लेकर गली गली ने दिखता है। ये जुनून ही एक खिलाड़ी को ही नहीं बल्कि छोटी सी टीम को  भी बड़ा करने की प्रेरणा देतीं है जैसा कर दिखाया अमृतसर सूरमास ने। जिन्होंने शेर ए पंजाब लीग में सभी को पछाड़ते हुए हासिल की है 2026 ट्रॉफी, और इस जीत के सरताज बने टीम के कप्तान अभिषेक शर्मा। अपने इस लेख में हम बात करेंगे  शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के लीग के बारे में, साथ ही जानेंगे अमृतसर सूरमास के सफर के बारे में।

और पढ़े: INDIA ब्लॉक का SC मार्च को लेकर दिल्ली छावनी में तब्दील, 6 मेट्रो स्टेशन बंद और ग्राउंड पर लोकतंत्र शर्मसार? | Jantar Mantar Protest

कैसे चैंपियन बनी अमृतसर सूरमास?

इंडियन प्रीमियर लीग में जहां भारत भर से टेलेंट को खोज कर टीम में लाया जाता है, वहीं ipl के ही तर्ज पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने पंजाब के युवाओ का टेलेंट निखारने और उनके टेलेंट को सही पहचान मिले इसके लिए साल 2023 ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग की शुरुआत की थी। हालांकि जहां आईपीएल में अब 10 टीमे खेलती है लेकिन शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अभी 2026 सा केवल 6 टीमे ही खेल रही है। ये टीम है- पहली अमृतसर सूरमास, दूसरे नंबर पर है लुधियाना लायंस, तीसरे पर मोहाली किंग्स, चौथे पर जालंधर वॉरियर्स, पांचवे पर फाजिल्का फाल्कन और छठी टीम का नाम है भठिंडा रॉयल्स। जिस तरह से आईपीएल में निलामी करके खिलाड़ियों का चयन होता है वैसे ही इस लीग में भी खिलाड़ियों का चयन निलामी के जरिये होता है। वहीं हर टीम की एक निश्चित सैलरी भी तय की गई है।

और पढ़े: रिश्वत लेने पर ही नहीं, देने पर भी जेल! समझिए क्या है PC Act 1988 और इसके कड़े कानूनी प्रावधान | PC Act 1988 explained

जानिए चैंपियन बनने तक का सफर

हालांकि पंजाब क्रिकेट असोसिएशन ने 2026 इसमें बड़ा बदलाव किया और इसे सीटी बेस्ड फ्रेंचाइची मॉडल के रूप में रिलॉंच किया है, लेकिन उससे पहले 2023 और 2024 में बीएलवी ब्लास्टर्स ने जीत दर्ज कर खुद की प्रतीभा का लोहा मनवाया था। 2026 में रीलॉंच से पहले कॉर्पोरेट स्पॉन्सरशिप और क्लब मॉडल पर ही बेस्ड था, जिसमें भी 6 टीमे खेला करती थी.. ये टीम थी- BLV ब्लास्टर्स, एग्री किंग्स नाइट्स, जेके सुपर स्ट्राइकर्स, रॉयल फैंटम्स, ट्राइडेंट स्टैलियंस, और हैम्पटन फाल्कन्स। हालांकि 2026 में जब इसे रिलॉंच किया गया तो न केवल इन टीमो के नामों में बड़े बदलाव हुए बल्कि टीम में कई नामी चेहरे भी देखने को मिले.. जो नेशनल और आईपीएल टूर्नामेंट का भी हिस्सा रहे है।

अभिषेक शर्मा की कप्तानी में जीता खिताब

इस फ्रेंचाइजी का तीसरा टूर्नामेंट नई टीमों के नामों के साथ 30 अगस्त 2026 को शुरु हुआ था जिसका फिनाले 13 सितंबर को खेला गया था। जिसमें अमृतसर सूरमाज ने लुधियाना लॉयंस को 8 विकेट से हरा कर चैम्पियन की टॉफी हासिल की.. इस जीत के सूत्रधार रहे टीम के कप्तान अभिषेक शर्मा। अभिषेक शर्मा जो कि आईपीएल और नेशनल टीम का भी हिस्सा रह चुके है। उनकी स्ट्रेटजी और खेल के अनुभव ने इस नए बदलाव के बाद खेले गए पहले टूर्नामेंट में जीत का ताज अमृतसर सूरमाज के नाम करवाया।

इसमें भी 6 टीमों में पहले राउंड रॉबिन के हिसाब से शुरूआती खेल होता है फिर शीर्ष 4 टीमे सेमिफाइनल में जगह बनाती है जिसके बाद दो टीमे फाइनल में पहुंचती है। नए पैटर्न के बाद लीग में शुभनव गिल फाजिल्का फाल्कन्स टीम का, अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमाज का, अर्शदीप सिंह लुधियाना लायंस का, रमनदीप सिंह और हरप्रीत बरार मोहाली किंग्स और प्रभसिमरण सिंह जालंधर वॉरियर्स टीम का हिस्सा बने है।

अमृतसर सूरमाज ने फिनाले में बेहतरीन प्रदर्शन किया

13 सितबंर को अमृतसर सूरमाज ने फिनाले में बेहतरीन प्रदर्शन किया औऱ जीत हासिल की, जिसमें नमन धीर 655 रन बना कर सर्वश्रैष्ठ बल्लेबाज बने तो वहीं साहिल भास्कर 20 विकेट लेकर सर्वश्रैष्ठ गेंदबाद बने है। इस फ्रैंचाइजी के मालिक डॉ शाहबाज सिंह और अजय क्वात्रा है। वहीं इस लीग के ज्यादातर मैच महाराजा याववेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम न्यू चंडीगढ़, और पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेले जाते है। पीसीए द्वारा शुरु किये गए इस टूर्नामेंट का एक ही मकसद है कि पंजाब को खेल के प्रति और ज्यादा जागरूक किया जा सकें। क्रिकेट के जारिये युवाओं को उनके करियर और हेल्थ के लिए जागरूक किया सकें। इससे नए टेलेंट, जो किसी कारण आगे नहीं बढ़ पाते है उन्हें बेहतरीन मौका मिला है.. खुद को स्थापित करने का.. पीसीए की अपनी नीति में बदलाव करने के बाद क्या नए बदलाव पंजाब के खेल जगत में देखने को मिलेंगे.. ये देखने वाकई में बड़ी बात होगी। वैसे इन 6 टीमों में से आप किसके फैन है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds