Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद की ख़बरों में जहाँ एक तरफ राजनीतिक सरगर्मी और कानूनी एक्शन की गूँज है, वहीं दूसरी तरफ आधी रात को हुए एक हादसे ने हड़कंप मचा दिया। एक तरफ समाज को झकझोर देने वाली एक सिपाही की शर्मनाक करतूत सामने आई है,
तो दूसरी तरफ मजहब की दीवारें तोड़कर इंसानियत की मिसाल पेश करने वाली एक दिल छू लेने वाली कहानी भी है। इसके साथ ही, जिले के तमाम घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक ऐसी बेहद ज़रूरी ख़बर है, जिसे नजरअंदाज करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी ख़बरों को विस्तार से जानते हैं।
राहुल गांधी के बयान पर नाजिया खान की शिकायत
गाजियाबाद की पहली खबर कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल के मनुस्मृति पर टिप्पणी करने पर भाजपा नेता नाजिया खान ने दर्ज की याचिका । मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मनुस्मृति पर की गई टिप्पणी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की वकील और भाजपा नेता नाजिया खान ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई है।
नाजिया खान का आरोप है कि राहुल गांधी ने प्राचीन ग्रंथ मनुस्मृति के एक हिस्से को चुनकर और उसके संदर्भ को तोड़-मरोड़कर पेश किया है, जिससे समाज में इस ग्रंथ को लेकर एक गलत धारणा पैदा करने की कोशिश की गई है। राहुल गांधी ने 22 अगस्त 2026 को पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की थी। महिलाओं की स्वतंत्रता और पहचान पर बात करते हुए उन्होंने मनुस्मृति के एक हिस्से का हवाला दिया,
राहुल गांधी ने कहा था, “मनुस्मृति कहती है कि बचपन में महिला अपने पिता की होती है, युवावस्था में अपने पति की होती है और जब उसका पति मर जाता है, तो वह अपने बेटों की होती है। एक महिला को कभी स्वतंत्र नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यह शब्द शर्मनाक हैं और महिलाओं की पहचान किसी रिश्ते से तय नहीं होनी चाहिए, वे सिर्फ खुद की मालिक हैं।
अधिवक्ता नाजिया खान का कहना है कि जिस अध्याय का राहुल गांधी ने जिक्र किया, उसमें वास्तव में पिता, पति और पुत्र की जिम्मेदारी अपने घर की महिलाओं के प्रति बताई गई है, लेकिन राहुल गांधी ने इसे महिलाओं की आजादी छीनने के रूप में तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि पूरी किताब को पढ़े बिना केवल कुछ शब्दों या एक अध्याय को अलग करके उसकी व्याख्या करना और उसके आधार पर पूरी मनुस्मृति के बारे में धारणा बनाना पूरी तरह गलत है।
नाजिया खान ने अपनी शिकायत में यह भी उठाया कि राहुल गांधी ने छात्रों के संवाद के दौरान बैकग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीरों का इस्तेमाल किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री ने कभी किसी से मनुस्मृति पढ़ने या उसका पालन करने के लिए कहा है?
डासना PNB बैंक में आधी रात भीषण आग (Top 5 Ghaziabad News)
गाजियाबाद की दूसरी खबर डासना से जहां रफीकाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में शुक्रवार देर रात 28 अगस्त 2026) अचानक भीषण आग लग गई। बैंक की इमारत से धुआं और तेज लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्थानीय नागरिकों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही मसूरी थाना प्रभारी हरेंद्र मलिक पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक के आसपास जमा हुई भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए।
आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि शुरुआती तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट का मामला माना जा रहा है। दमकल विभाग और बैंक प्रशासन की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही आग से हुए कुल वित्तीय और दस्तावेजी नुकसान का सटीक आकलन किया जाएगा।
भाई-बहन के स्नेह ने तोड़ी मजहब की दीवारें (Top 5 Ghaziabad News)
एक तरफ जहां लोग मजहब के नाम पर एक-दूसरे पर कीचड़ उछालते हैं, वहीं गाजियाबाद के साहिबाबाद से रक्षाबंधन के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द की एक बेहद खूबसूरत मिसाल सामने आई है। बालाजी विहार (अर्थला) की रहने वाली अफसाना और उनके हिंदू भाई दीप ने यह साबित कर दिया कि भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा के रिश्ते में धर्म या मजहब कभी आड़े नहीं आता।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अफसाना ने पूरे रीति-रिवाज के साथ अपने भाई दीप की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधा। अफसाना पिछले 5 साल से दीप को राखी बांधती आ रही हैं और कई मुश्किल समय में दीप ने उनका एक सगे भाई की तरह साथ निभाकर रक्षा का वादा पूरा किया है। दोनों का यह पवित्र रिश्ता समाज को यह कड़ा संदेश देता है कि इंसानियत और आपसी जुड़ाव हर तरह के भेदभाव से कहीं ऊपर हैं।
मोदीनगर में नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल (Top 5 Ghaziabad News)
गाजियाबाद की चौथी खबर मोदीनगर क्षेत्र से जहां यूपी पुलिस के एक सिपाही का बीच सड़क पर शराब पीकर हंगामा करने का मामला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दैनिक जागरण की रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना गाजियाबाद के दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हरमुखपुरी कॉलोनी के पास की है। उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी का बाइक पर नशे में धुत होने का वीडियो सामने आया है। नशा इस कदर हावी था कि वह झूमता हुआ अपनी बाइक समेत बीच सड़क पर ही गिर गया। सड़क पर गिरने के बाद सिपाही खुद को संभाल नहीं पाया। वह कभी सड़क पर ही लेट जाता तो कभी घुटनों और हाथों के बल जमीन पर रेंगने लगता।
सूचना मिलने पर गोविंदपुरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे संभालने व समझाने का प्रयास किया। हालांकि, अत्यधिक नशे में होने के कारण वह काफी देर तक काबू में नहीं आया। वहां मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इस पूरे तमाशे का मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद सिपाही के अलग-अलग करीब 5 वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अनुशासनहीनता को लेकर विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी अलर्ट, e-KYC के केवल 2 दिन शेष (Top 5 Ghaziabad News)
गाजियाबाद की पांचवी खबर घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए है। घरेलू LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और समय पर दी गई चेतावनी वाली खबर है।
दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण की रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि तेल कंपनियों ने आधार आधारित e-KYC कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दिया है। चूंकि आज 29 अगस्त है, इसलिए उपभोक्ताओं के पास अब सिर्फ 2 दिन का समय शेष बचा है।
हालाँकि, खबरों में स्पष्ट किया गया है कि e-KYC न कराने पर कनेक्शन हमेशा के लिए रद्द (Cancel) नहीं होगा, बल्कि उसे अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया जाएगा। तय समय सीमा (31 अगस्त) तक वेरिफिकेशन न कराने वाले उपभोक्ता अस्थाई रूप से घरेलू या रियायती दरों पर सिलेंडर पाने का अधिकार खो देंगे। ई-केवाईसी पूरी होने तक उपभोक्ताओं को कमर्शियल रेट पर गैस सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है, जो कि घरेलू रेट से काफी महंगा होता है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी का लाभ तुरंत प्रभावित या बंद हो सकता है। बिना केवाईसी वाले ग्राहकों की आगामी सिलेंडर रिफिल बुकिंग और डिलीवरी को तेल कंपनियों द्वारा रोका जा सकता है।
उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर लगने वाली लंबी लाइनों से बचने के लिए अपने मोबाइल से भी इसे मिनटों में पूरा कर सकते हैं। आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें और इंडेन के ग्राहक ‘IndianOil One’, भारत गैस के ग्राहक ‘Hello BPCL’ और एचपी के ग्राहक ‘HP Pay’ ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
ऐप में लॉगइन कर e-KYC विकल्प चुनें और आधार फेस आरडी (Face RD) ऐप की मदद से अपना चेहरा स्कैन कर वेरिफिकेशन पूरा करें। ग्राहक अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक (अंगूठे का निशान) के जरिए या घर पर सिलेंडर देने आने वाले डिलीवरी मैन की आधिकारिक मशीन से भी e-KYC करवा सकते हैं।












































