मुस्लिम लड़की के साथ घूमने पर हिंदू लड़के को पिटने से लेकर 20 सोसायटियों को नोटिस तक | Top 5 Ghaziabad News

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 26 अगस्त 2026, 07:04 PM Updated: 26 अगस्त 2026, 07:04 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद की 5 सबसे बड़ी खबरें, जिसने आज पूरे शहर में हलचल मचा दी है! पार्क में एक मुस्लिम लड़की के साथ घूम रहे हिंदू युवक पर सरेआम थप्पड़ों की बरसात और मजहबी बयानों का वायरल वीडियो। बिजली विभाग का बिल्डरों की मनमानी पर बड़ा हंटर और 20 सोसायटियों को DSDR मीटर का नोटिस।

विजयनगर में त्योहार से पहले बन रहा 10 क्विंटल कीड़े और मक्खियों वाला ‘मीठा जहर’ ज़मीन में दफन। मनोरंजन जगत में गाजियाबाद के 9 साल के बेटे कृषिव जिंदल का सुपरस्टार यश की फिल्म ‘Toxic’ से सैंडलवुड में महा-डेब्यू। और अंत में, 2020 हाथरस मामले के पीड़ित परिवार को 3 महीने के भीतर गाजियाबाद या नोएडा में बसाने का हाई कोर्ट का सरकार को अंतिम अल्टीमेटम! तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

और पढ़ें: पक्के मकान के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन के तरीके से लेकर AC बसों के सच तक! | Top 5 Ghaziabad News

हिंदू युवक की मुस्लिम युवती के साथ घूमने पर पिटाई

गाजियाबाद इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू युवक (शिवम) को हिजाब पहनी मुस्लिम युवती के साथ पार्क में घूमने पर कुछ मुस्लिम युवकों ने सरेआम पीटा और गाली-गलौज की। इस पूरी घटना का 53 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना इंदिरापुरम के गौर ग्रीन सोसाइटी के पास स्थित एक पार्क की है। शिवम नाम का युवक अपनी मुस्लिम महिला मित्र के साथ पार्क में बैठा था। तभी कुछ मुस्लिम युवकों ने उन्हें घेर लिया। वीडियो में आरोपी युवक पीड़ित को थप्पड़ मारते हुए चिल्ला रहे हैं, यह हमारी मुसलमान बहन को क्यों घुमा रहा है?

क्या हिंदू लड़कियां खत्म हो गई हैं? आरोपियों ने युवती के साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और पूछा, “क्या मुसलमान लड़के खत्म हो गए हैं?” घटना से डरी और असहज हुई युवती लगातार माफी मांगते हुए वहां से चली गई।

पुलिस की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स (नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर) के मुताबिक, इंदिरापुरम थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वीडियो में दिख रही एक कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश कर रही है।

20 सोसायटियों में बिजली और मेंटेनेंस का हिसाब अलग करने का आदेश (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद बिजली विभाग और हाईराइज सोसायटियों के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर है। विद्युत निगम ने मल्टी पॉइंट कनेक्शन वाली 20 हाईराइज सोसायटियों को ड्युअल सोर्स ड्युअल रजिस्टर (DSDR) मीटर लगवाने के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिए हैं। इस बड़े कदम से सोसायटियों में रहने वाले फ्लैट मालिकों को मनमाने मेंटेनेंस शुल्क और जबरन बिजली कटौती से बड़ी राहत मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि इस मीटर के लगने के बाद बिजली बिल और सोसाइटी मेंटेनेंस शुल्क (Maintenance Charges) का हिसाब-किताब पूरी तरह अलग हो जाएगा। अब अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) या बिल्डर मेंटेनेंस शुल्क न चुकाने के एवज में किसी भी फ्लैट मालिक के घर की बिजली या प्रीपेड मीटर रीचार्ज को नहीं रोक सकेंगे।

मेंटेनेंस का विवाद अब एक अलग सिविल मामला माना जाएगा, इसे बिजली जैसी आवश्यक सेवा से लिंक नहीं किया जा सकेगा। फ्लैट मालिकों को अब एओए या बिल्डर के दबाव और मनमानी से मुक्ति मिलेगी। बिजली का रीचार्ज खत्म होने पर केवल ग्रिड की बिजली प्रभावित होगी, मेंटेनेंस का पैसा इसमें डिडक्ट (कट) नहीं होगा।

विद्युत निगम के इस फैसले से सोसायटियों (AOA) को मेंटेनेंस शुल्क की वसूली करने में परेशानी आ सकती है, क्योंकि पहले वे बिजली काटने का डर दिखाकर आसानी से पैसा वसूल लेते थे। अब सोसायटियों को मेंटेनेंस शुल्क वसूलने के लिए बैंक ट्रांसफर, चेक या अन्य अलग माध्यमों का इस्तेमाल करना होगा। बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी एओए या बिल्डर इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ विद्युत अधिनियम (Electricity Act) के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की।

विजयनगर में 10 क्विंटल मिलावटी रसगुल्ला नष्ट (Top 5 Ghaziabad News)

त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। गाजियाबाद की तीसरी खबर विजयनगर के बिहारिपुरा इलाके से है। जहां रक्षाबंधन से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मिठाई के नाम पर चल रहे गंदगी और मिलावट के खेल का पर्दाफाश किया है। विभाग की टीम ने छापेमारी कर मौके से करीब 10 क्विंटल (1 टन) मिलावटी छेना रसगुल्ला बरामद कर उसे नष्ट करवाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस कारखाने या गोदाम में रसगुल्ले तैयार किए जा रहे थे, वहां साफ-सफाई का नामोनिशान नहीं था। चारों तरफ भयंकर गंदगी थी और मिठाइयों के ऊपर मक्खियाँ और कीड़े भिनभिना रहे थे। रसगुल्ला बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे पनीर की मात्रा बढ़ाने के लिए उसमें भारी मात्रा में स्टार्च (Arroroot/Starch) मिलाया जा रहा था।

रसगुल्लों को एकदम सफेद और चमकदार दिखाने के साथ-साथ लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए सेफोलाइट (Formaldehyde Sulfoxylate) जैसे प्रतिबंधित रसायनों का इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई गई है। खाद्य विभाग ने मौके पर मिले पूरे 10 क्विंटल रसगुल्लों को स्वास्थ्य के लिए ‘मीठा जहर’ मानते हुए तुरंत नष्ट करवा दिया।

टीम ने मिठाई और पनीर के 4 अलग-अलग नमूने (Samples) लेकर जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला भेज दिए हैं। इस अवैध और अस्वास्थ्यकर तरीके से मिठाई बनाने वाले संचालक का लाइसेंस निरस्त करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

9 साल के कृषिव जिंदल का यश की फिल्म ‘Toxic’ से डेब्यू (Top 5 Ghaziabad News)

मनोरंजन जगत से गाजियाबाद के लिए एक बेहद गर्व करने वाली खबर आई है। गाजियाबाद की चौथी खबर 9 वर्षीय बाल कलाकार कृषिव जिंदल सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) से कन्नड़ सिनेमा (सैंडलवुड) में अपना बड़ा डेब्यू करने जा रहे हैं। आज (26 अगस्त 2026) सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में कृषिव एक बेहद महत्वपूर्ण और दमदार भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी डार्क गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक’ में कृषिव मुख्य अभिनेता यश के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर रहे हैं। फिल्म समीक्षकों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में उनका रोल काफी प्रभावशाली माना जा रहा है। महज 9 साल की उम्र में साउथ सिनेमा के इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर उनके परिवार के साथ-साथ पूरे गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

कृषिव जिंदल भले ही उम्र में छोटे हैं, लेकिन वे मनोरंजन जगत के लिए नए नहीं हैं। इससे पहले वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘शहजादा’ में काम किया है। वे नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज, द बिहार चैप्टर’ (Khakee – The Bihar Chapter) और यूट्यूब की सुपरहिट सीरीज ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ (Sapne Vs Everyone) में भी नजर आ चुके हैं। कृषिव ने कई नामी ब्रांड्स के विज्ञापनों (TV Commercials) में भी मुख्य बाल कलाकार के रूप में काम किया है।

हाथरस पीड़ित परिवार को 3 महीने में गाजियाबाद/नोएडा में बसाने का निर्देश (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की पांचवीं बड़ी खबर हाथरस मामले से जुड़ी है। जहां इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को 2020 के हाथरस कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले की पीड़िता के परिवार को गाजियाबाद, नोएडा या गौतम बुद्ध नगर में घर देने के लिए तीन महीने की अंतिम मोहलत दी है। कोर्ट ने साफ किया है कि यदि इस समय सीमा के भीतर सरकार फैसला नहीं लेती है, तो मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होना पड़ेगा।

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार को पुनर्वास के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा या गाजियाबाद में उपयुक्त आवास और रोजगार/जमीन की व्यवस्था की जाए। कोर्ट ने सरकारी वकील की तीन महीने की मोहलत वाली अर्जी को यह कहते हुए स्वीकार किया कि यह सरकार को दिया जाने वाला आखिरी अवसर है।

उत्तर प्रदेश सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार परिवार को हाथरस में घर और जमीन दी जा रही थी। लेकिन परिवार ने सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर (नोएडा/गाजियाबाद) में बसने की इच्छा जताई। दिल्ली-एनसीआर में घर देने के लिए राज्य सरकार की मौजूदा पुनर्वास नीति में ढील देने या संशोधन करने की आवश्यकता है,

जिसके लिए कैबिनेट की मंजूरी चाहिए। इसी प्रशासनिक प्रक्रिया के लिए सरकार ने तीन महीने का समय मांगा है। पीड़ित परिवार के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि हाथरस में सामाजिक माहौल और सुरक्षा संबंधी खतरों को देखते हुए परिवार वहां वापस नहीं जाना चाहता। वे पिछले काफी समय से दिल्ली के पास गाजियाबाद या नोएडा में बसने और आजीविका के साधन की मांग कर रहे हैं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds