अधर में लटकी ब्रह्मास्त्र 2! धर्मा, जियो और YRF ने खींचे हाथ; अयान मुखर्जी को नहीं मिल रहा स्टूडियो पार्टनर| Brahmastra 2 news

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 26 अगस्त 2026, 02:00 AM Updated: 26 अगस्त 2026, 02:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Brahmastra 2 news: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फैंटेसी एडवेंचर फ्रेंचाइजी ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। कुछ दिनों पहले तक चर्चा थी कि रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अप्रैल 2027 से ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के सेट पर लौटेंगे। इस पार्ट में रणबीर के साथ दीपिका पादुकोण को लीड रोल में और आलिया भट्ट को एक्सटेंडेड कैमियो में लाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन अब सामने आई ताजा रिपोर्ट्स ने फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है, क्योंकि फिल्म को कोई बड़ा स्टूडियो पार्टनर नहीं मिल पा रहा है।

और पढ़ें: सलमान से लेकर विजय सेतुपति तक: 6 सितंबर को एक साथ टकराएंगे 4 सुपरस्टार्स, ‘बिग बॉस’ के नए सीजंस का महा-क्लैश| Bigg Boss launch news

अयान मुखर्जी की कंपनी के पास राइट्स, लेकिन पार्टनर की तलाश जारी| Brahmastra 2 news

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के पहले पार्ट के प्रोड्यूसर्स में से एक डायरेक्टर अयान मुखर्जी की प्रोडक्शन कंपनी ‘स्टारलाइट पिक्चर’ के पास ही इस फ्रेंचाइजी के आईपी (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) राइट्स हैं। अयान अपनी कंपनी के बैनर तले ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को प्रोड्यूस करना चाहते हैं, लेकिन इतने बड़े विजुअल और वीएफएक्स से भरपूर प्रोजेक्ट के लिए उन्हें एक मजबूत स्टूडियो पार्टनर की जरूरत है।

मेकर्स शुरुआत में ‘जियो स्टूडियोज’ के साथ बातचीत कर रहे थे। चूंकि पहले पार्ट से जुड़ा ‘स्टार स्टूडियोज’ अब जियो हॉटस्टार और जियो इकोसिस्टम का हिस्सा बन चुका है, ऐसे में माना जा रहा था कि जियो स्टूडियोज सीक्वल से जरूर जुड़ेगा। हालांकि, यह बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी और जियो ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए।

धर्मा और यशराज फिल्म्स ने भी बनाई दूरी

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स, जिसने 2022 में रिलीज हुए पहले पार्ट को बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस किया था, वह भी इस बार सीक्वल का हिस्सा नहीं है। धर्मा के अलग होने के बाद अयान मुखर्जी ने ‘यशराज फिल्म्स’ (YRF) के हेड आदित्य चोपड़ा से संपर्क किया था। उस समय अयान YRF के लिए ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ का निर्देशन कर रहे थे, जिसके चलते आदित्य चोपड़ा ने इस प्रोजेक्ट में काफी दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद, YRF ने भी ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर आगे बातचीत न बढ़ाने का फैसला कर लिया।

खतरे में ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का भविष्य, ‘रामायण’ में व्यस्त हैं रणबीर

धर्मा, जियो और YRF जैसे तीनों बड़े प्रोडक्शन हाउसेज के पीछे हटने के बाद अब अयान मुखर्जी फिर से एक ऐसे स्टूडियो पार्टनर की तलाश में भटक रहे हैं जो भारी-भरकम बजट का रिस्क उठा सके। फिलहाल कोई ठोस डील न होने के कारण फिल्म का भविष्य अधर में नजर आ रहा है। गौरतलब है कि साल 2022 में आई पहली ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और शाहरुख खान जैसे सितारों ने काम किया था और फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इस वक्त नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पर फोकस कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखेंगे, जिसे दो हिस्सों में दिवाली के मौकों पर रिलीज करने की तैयारी है।

और पढ़ें: बेटे के लिए दर-दर भटका, तस्वीरें लेकर ऑफिसों के काटे चक्कर: विवेक ओबेरॉय के डेब्यू पर बोले पिता सुरेश| Vivek Oberoi Struggle Story

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds