Bigg Boss launch news: भारतीय टेलीविजन और ओटीटी की दुनिया में इस बार ऐसा महा-मुकाबला और एंटरटेनमेंट का सैलाब आने वाला है, जो आज से पहले कभी नहीं देखा गया। देश का सबसे चर्चित और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक अभूतपूर्व इतिहास रचने की तैयारी में है। अब तक अलग-अलग महीनों और तारीखों में ऑन-एयर होने वाले ‘बिग बॉस’ के चार बड़े रीजनल वर्जन्स इस बार रविवार, 6 सितंबर को एक ही दिन और एक साथ शुरू होने जा रहे हैं।
इसका सीधा मतलब यह है कि 6 सितंबर की शाम देश के चार सबसे बड़े मेगास्टार्स बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान (हिंदी), मलयालम सिनेमा के लीजेंड मोहनलाल, कॉलीवुड के ‘मक्कल सेल्वन’ विजय सेतुपति (तमिल) और कन्नड़ सिनेमा के पावरहाउस किच्चा सुदीप अपनी-अपनी भाषाओं में एक साथ ‘बिग बॉस’ का आगाज करेंगे। इसके साथ ही सुपरस्टार नागार्जुन के ‘बिग बॉस तेलुगू 10’ के भी इसी दौरान ऑन-एयर होने की जोरदार चर्चा है।
साउथ में ‘बिग बॉस’ की सुनामी: 30 करोड़ दर्शकों की दीवानगी| Bigg Boss launch news
जियोस्टार (JioStar) की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें, तो साउथ के राज्यों में इस रियलिटी शो को लेकर जो दीवानगी है, वह हर पैमाने को पार कर चुकी है। चारों साउथ एडिशन्स ने मिलकर अब तक 30 करोड़ (300 मिलियन) से अधिक दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाई है और 270 अरब (बिलियन) व्यूइंग मिनट्स हासिल किए हैं।
आंकड़े बताते हैं कि हर पांच में से एक भारतीय साउथ ‘बिग बॉस’ का नियमित दर्शक है।
- केरल में 84% आबादी तक पहुंच: अकेले केरल में ‘बिग बॉस मलयालम’ राज्य की 84 फीसदी जनता तक पहुंचता है, जो संख्या के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की पूरी आबादी से भी ज्यादा है।
- तेलुगू में ऐतिहासिक रेटिंग: नागार्जुन के तेलुगू वर्जन के फिनाले ने 6 की ऐतिहासिक टीवी रेटिंग (TVR) दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया था।
- तमिल में पहले ही दिन रिकॉर्ड: विजय सेतुपति के तमिल डेब्यू वाले दिन ही 5 अरब व्यूइंग मिनट्स रिकॉर्ड किए गए थे।
24 घंटे लाइव स्ट्रीमिंग और 2.2 अरब वोटों की ताकत
इस बार का सीजन सिर्फ टीवी स्क्रीन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जियोहॉटस्टार पर 24/7 लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए दर्शक घर के भीतर की हर हलचल पर चौबीसों घंटे नजर रख सकेंगे। फैंस का यह जुड़ाव सिर्फ देखने तक नहीं रहता, बल्कि वे सीधे वोटिंग के जरिए गेम का रुख बदलते हैं। साउथ के पिछले सीजन्स में पड़े 2.2 अरब (बिलियन) से ज्यादा वोट्स इस बात का सबसे बड़ा सबूत हैं।
हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ के करोड़ों दर्शक 6 सितंबर से हाई-वोल्टेज ड्रामे और माइंड गेम्स के साक्षी बनेंगे। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक ही तारीख पर इतने बड़े स्केल पर मल्टी-लैंग्वेज शो लॉन्च करने की यह रणनीति टीवी और ओटीटी व्यूअरशिप के सभी पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर देगी।












































