Tanushree Dutta : बॉलीवुड एक्ट्रेस 'Tanushree Dutta' की जान को खतरा, नाना पाटेकर पर लगाया बड़ा इलज़ाम!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 Jul 2022, 12:00 AM | Updated: 29 Jul 2022, 12:00 AM

 बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) पर एक बार फिर बड़ा इल्जाम लगते हुए कहा है कि अगर मुझे कुछ भी हुआ तो उसके जिम्मेदार नाना पाटेकर होंगे। तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट (Tanushree Dutta New Post) लिखकर अपना दर्द बयां किया। यह पोस्ट तनुश्री ने सुबह-सुबह पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा था- नाना पाटेकर (Nana Patekar) और बॉलीवुड माफिया पर उन्हें परेशान करने का संगीन आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के कुछ लोगों और पत्रकारों पर उन पर फेक न्यूज फैलाएं जाने का भी आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि कई लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं और वो बुरी तरीके से हैरेस हो रही हैं।

तनुश्री ने Meetoo का आरोप पाटेकर पर लगाया था 

 तनुश्री दत्ता 2018 में नाना पाटेकर पर मीटू का आरोप लगाया था। नाना पाटेकर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसा गंभीर आरोप लगने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। उस समय तनुश्री ने कहा था – 2009 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने गाने की शूटिंग के दौरान उनके बेहद करीब आने की कोशिश की थी। नाना पाटेकर ने  खुद पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था। पुलिस ने भी उन्हें 2019 में क्लीनचिट दे दी थी। तनुश्री को आखिरी बार 2010 में मूवी अपार्टमेंट में नज़र आई थी। 

मुझे राष्ट्र के लोगों पर विश्वास है- तनुश्री 

तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट (Tanushree Dutta New Post) के आखिर में लिखा- ‘सब इनके पीछे पड़ जाओ!! उनके जीवन को नर्क बना दो क्योंकि उन्होंने मुझे बहुत परेशान किया। कानून और न्याय ने भले ही मुझे विफल कर दिया हो लेकिन मुझे इस महान राष्ट्र के लोगों पर विश्वास है’। जय हिन्द…और अलविदा। फिर मिलेंगे। (Tanushree Dutta) के इस पोस्ट पर अभी तक नाना पाटेकर की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds