8 साल की शादी 3 साल की बेटी और 10 महीनों का रिश्ता, पैरा एथलीट Neeraj Yadav की मौत से उठे कई गंभीर सवाल

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Neeraj Yadav Para Athlete: तीन बार के पैरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव की संदिग्ध मौत के मामले में दिल्ली पुलिस को एक बड़ा सुराग मिला है। 8 साल की शादीशुदा जिंदगी और एक 3 साल की मासूम बेटी के पिता नीरज की मौत के पीछे अब ‘लव एंगल’ की थ्योरी सामने आ रही है।

सवाल उठ रहे हैं कि क्या नीरज अपनी पत्नी को चीट कर रहे थे? मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास उनके साथ मौजूद रहने वाली वह युवती सिर्फ एक दोस्त थी, या कहानी ‘दोस्त से बढ़कर’ कुछ और थी? आखिर मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास उस रात ऐसा क्या हुआ कि देश का चमकता सितारा हमेशा के लिए खामोश हो गया? पुलिस अब इसी उलझी हुई मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी है।

घटना की रात क्या हुआ था?

मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस जांच के मुताबिक, 42 वर्षीय पैरा-एथलीट नीरज यादव (Neeraj Yadav) अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से हरियाणा के सोनीपत से दिल्ली आए थे। उनके साथ एक युवती भी मौजूद थी, जिससे उनकी दोस्ती दिसंबर 2025 में हुई थी।

Neeraj Yadav की महिला मित्र का बयान

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह नीरज के साथ अपना रिश्ता खत्म (ब्रेकअप) करना चाहती थी। इसी सिलसिले में नीरज उसे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास छोड़ने आए थे।

सड़क पर मिले बेसुध

महिला के मुताबिक, मेट्रो स्टेशन पर नीरज को छोड़ने के बाद जब उसने नीरज को मैसेज किए और काफी देर तक कोई जवाब नहीं आया, तो उसे शक हुआ। जब वह अपने भाई के साथ वापस उसी जगह पहुंची, तो नीरज अपनी ही गाड़ी के बाहर सड़क पर बेसुध पड़े हुए थे।

इसके बाद महिला और उसका भाई आनन-फानन में नीरज (Neeraj Yadav ) को जीटीबी (GTB) अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 28 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे अस्पताल प्रशासन ने जाफराबाद थाना पुलिस को इस संदिग्ध मौत की सूचना दी।

शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा

जांच से जुड़े पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर इसे जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला माना जा रहा है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने नीरज (Neeraj Yadav) और उनकी महिला मित्र दोनों के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है, ताकि उनके बीच हुई आखिरी बातचीत, कॉल रिकॉर्ड्स और व्हाट्सएप चैट को खंगाला जा सके।

1 करोड़ की इनाम राशि और पैसों का एंगल

पुलिस इस मामले में सिर्फ ‘लव एंगल’ ही नहीं, बल्कि पैसों के लेन-देन के कोण से भी जांच कर रही है। दरअसल, नीरज को दिल्ली सरकार से करीब 1 करोड़ की इनाम राशि मिली थी और वह सोनीपत में अपनी एक स्पोर्ट्स एकेडमी भी चलाते थे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस महिला मित्र या किसी अन्य व्यक्ति के साथ उनका पैसों को लेकर कोई बड़ा विवाद तो नहीं चल रहा था।

परिजनों का दावा

एक तरफ जहां पुलिस इस मामले को आत्महत्या के नजरिए से देख रही है, वहीं नीरज यादव के परिजनों ने पुलिस की इस थ्योरी को सिरे से खारिज कर दिया है। नीरज के चाचा वीरेंद्र यादव और अन्य परिवार वालों ने इस पूरी घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है।

परिजनों का सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर नीरज को खुदकुशी ही करनी थी, तो वह कार के अंदर करते। उनका शव कार के बाहर सड़क पर बेसुध मिलना कई गहरे संदेह पैदा करता है। घटना के वक्त नीरज की स्कॉर्पियो गाड़ी का लॉक न होना और उसका दरवाजा खुला मिलना भी किसी तीसरे व्यक्ति की मौजूदगी या जबरदस्ती की ओर इशारा करता है।

परिवार का कहना है कि नीरज शादीशुदा थे और एक 3 साल की बेटी के पिता थे। वे उस महिला के साथ दिल्ली क्यों आए और उस रात मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास असल में क्या हुआ, इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए।

परिजनों का कहना है कि नीरज एक बेहद मजबूत इंसान थे। महज 7 साल की उम्र में पोलियो का शिकार होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और देश के लिए 3 गोल्ड मेडल जीते। वे करियर या किसी व्यक्तिगत तनाव में आकर इतनी आसानी से जिंदगी नहीं हार सकते।

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। जाफराबाद थाना पुलिस का कहना है कि मामले की विसरा रिपोर्ट और मोबाइल फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह और पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

सिर्फ दोस्ती या कुछ और?

भारत को तीन बार गोल्ड जिताने वाले नीरज यादव की 8 साल की शादीशुदा जिंदगी थी और एक 3 साल की मासूम बेटी भी है। इसके बावजूद, पुलिस जांच के मुताबिक वह पिछले 10 महीनों (दिसंबर 2025) से एक अन्य युवती के संपर्क में थे। उनकी इस अचानक मौत ने पूरी कहानी को हत्या और आत्महत्या के रहस्य के बीच लाकर खड़ा कर दिया है।

सच क्या है, यह तो पुलिस की अंतिम जांच और विसरा रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर पुलिस की ‘लव एंगल’ वाली थ्योरी सही है, तो क्या देश के लिए मेडल जीतने वाला यह चैंपियन पिछले 10 महीनों से अपनी पत्नी को धोखा दे रहा था? एक थ्योरी यह भी है कि वह युवती केवल उनकी एक दोस्त थी।

लेकिन यहीं पर सबसे बड़ा विरोधाभास खड़ा होता है कि-अगर वह महिला सिर्फ एक दोस्त थी, तो उसने पुलिस के सामने ‘ब्रेकअप’ (रिश्ता खत्म करने) की बात क्यों की? कोई दोस्त किसी दोस्त से ब्रेकअप क्यों करना चाहेगा? सच्चाई और फंसा हुआ पेंच शायद इसी ‘दोस्ती और ब्रेकअप’ के फेर में छिपा है, जिसकी कड़ियां अब दिल्ली पुलिस खंगाल रही है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds