Outsider होने की मिली सजा! रिजेक्शन और ताने सहकर ऐसे सुपरस्टार बनीं Kriti Sanon

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Kriti Sanon: चमक-दमक भरी बॉलीवुड की दुनिया में आज जिस एक्ट्रेस के नाम का डंका बजता है, कभी उसी को भरी महफिल में जलील होना पड़ा था। जी हां, हम बात कर रहे हैं नेशनल अवॉर्ड विनर कृति सेनन की, जिनके लिए सफलता का यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था।

करियर के शुरुआती दिनों में न सिर्फ लोगों ने उनकी हंसी और लुक्स पर तंज कसे, बल्कि एक गलती पर कोरियोग्राफर ने सबके सामने उन्हें इतना डांटा कि वह घर जाकर मां से लिपटकर खूब रोई थीं। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं, एक मिडिल क्लास लड़की के बॉलीवुड की ‘सुपरस्टार’ बनने की यह स्ट्रगल भरी कहानी।

और पढ़ें: 10 साल में 5 फिल्में और सारी हिट! जानिए कौन है Ayushmann Khurrana की यह लकी चार्म?

क्या हुआ था Kriti Sanon के साथ रैंप शो के दौरान

आपको बता दें कि दिल्ली की रहने वाली कृति सेनन (Kriti Sanon) ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। लेकिन उनका सपना हमेशा से ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाने का था। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब उन्होंने मॉडलिंग शुरू की, तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह रास्ता इतना कांटों भरा होगा।

कृति का पहला रैंप शो एक फार्महाउस में था, जहाँ घास में उनकी ऊंची हील्स बार-बार फंस रही थीं। नर्वस होने की वजह से उनसे कोरियोग्राफी में एक छोटी सी गलती हो गई। बस फिर क्या था—कोरियोग्राफर ने करीब 50 मॉडल्स के सामने उन्हें बुरी तरह जलील कर दिया। कृति उस वक्त इतनी टूट गई थीं कि ऑटो में बैठते ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े और घर जाकर वह अपनी मां से लिपटकर खूब रोईं।

स्टार किड को दी जगह

मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले लोगों ने उनकी ‘गमी स्माइल’, नाक और पतले होंठों तक का मजाक उड़ाया। कई लोगों ने उन्हें कमर पतली करने और सर्जरी तक की सलाह दे डाली। इतना ही नहीं, फिल्मी बैकग्राउंड न होने की वजह से कई ऑडिशन्स में उन्हें रिजेक्ट किया गया और एक बड़ी फिल्म तो उनसे छीनकर एक स्टार किड को दे दी गई।

मां ने दिया हौसला

लेकिन कृति (Kriti Sanon) ने अपनी मां की ‘मजबूत बनने’ की सीख को गांठ बांध लिया। साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से डेब्यू करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका छुपी’ और ‘मिमी’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने न सिर्फ आलोचकों का मुंह बंद किया, बल्कि नेशनल अवॉर्ड जीतकर यह साबित कर दिया कि टैलेंट किसी सरनेम का मोहताज नहीं होता।

आज कृति सेनन (Kriti Sanon) सिर्फ एक्टिंग तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने एक सफल बिजनेसवुमन के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। साल 2023 में उन्होंने अपना खुद का स्किनकेयर ब्रांड ‘Hyphen’ लॉन्च किया और इसके साथ ही ‘Blue Butterfly Films’ नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया, जिसके बैनर तले बनी फिल्म ‘दो पत्ती’ में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। जिस लड़की का कभी लुक्स और आउटसाइडर होने की वजह से मजाक उड़ाया गया था, आज वही बॉलीवुड की सबसे कामयाब और सेल्फइंडिपेंडेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। तो आपको कृति सेनन की यह कहानी आपको कैसी लगी, कमेंट करके जरूर बताएं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds