Films on Baba saheb bhim rao ambedkar : बाबा साहेब के जीवन पर अबतक की बनी बेहतरीन फिल्में!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 29 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

ये बात किसी से भी अनजान नहीं है कि हमारे देश और समाज को एक नई दिशा देने वाले बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर (Baba saheb bhim rao ambedkar) की शख्सियत कितनी महान थी। बाबा साहेब न सिर्फ हमारे देश के संविधान निर्माता थे।  बल्कि वो हमारे देश और समाज के अग्रणी मार्ग दर्शक, समाज सुधारक, शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने हमारे समाज के दलितों और पिछड़ों को हक़ दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। यहाँ तक कि बाबा साहेब ने हमारे समाज की महिलाओं के उत्थान के लिए भी काफी सराहनीय काम किए और उन्हें पुरुषों के बराबर अधिकार दिलाएं। ऐसे महान व्यक्तित्व वाले हमारे बाबा साहेब के जीवन पर आज तक न जाने कितनी बेहतरीन फिल्में (Films on Baba saheb bhim rao ambedkar) बनी हैं , जिन फिल्मों ने हमें बाबा साहेब के जीवन के तमाम पहलुओं जैसे संघर्ष, पीड़ा ,बलिदान और समर्पण से रूबरू कर वाया है। 

बाबा साहेब के जीवन पर बनी फिल्में 

Films on Baba saheb bhim rao ambedkar : बाबा साहेब के जीवन पर अबतक की बनी बेहतरीन फिल्में! — NEDRICK NEWS

– सबसे पहले हम बात बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर (Baba saheb bhim rao ambedkar) के जीवन पर बनी सबसे चर्चित फिल्म की करेंगे। वर्ष 2000 में आई फिल्म “डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर” जिसे जब्बार पटेल ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म मूलरूप से अंग्रजी में थी। लेकिन इस फिल्म को हिंदी भाषा में डब करके भी रिलीज किया गया था। इस फिल्म में बाबा साहेब का किरदार साउथ के एक्टर ममूटी ने निभाया था। इस फिल्म ने बेस्ट फीचर फिल्म इन इंग्लिश कैटेगरी में नेशनल फिल्म का अवॉर्ड जीता था। इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के लिए ममूटी और बेस्ट आर्ट डायरेक्शन के लिए नितिन चंद्रकांता देसाई को नेशनल अवार्ड मिला था। इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिट्क्स का भी भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म ने बाबा साहेब के जीवन को बड़े ही बेहतरीन तरीके से पर्दें पर उतारा था। जिसके कारण आज भी इतने सालों बाद इस फिल्म की तारीफ होती है। 

Films on Baba saheb bhim rao ambedkar : बाबा साहेब के जीवन पर अबतक की बनी बेहतरीन फिल्में! — NEDRICK NEWS

– 1989 में बाबा साहेब के जीवन पर आधारित मराठी फिल्म ‘भीम गर्जना’ आई थी। इस फिल्म में कृष्णानंद बाबा साहेब के किरदार में दिखे थे। 

Films on Baba saheb bhim rao ambedkar : बाबा साहेब के जीवन पर अबतक की बनी बेहतरीन फिल्में! — NEDRICK NEWS

– 1991 में एक ‘बालक अम्बेडकर’ नामक फिल्म आई थी, जो एक कन्नड़ भाषा में थी। इस फिल्म में बाबा साहेब के बचपन के बारे में दिखाया गया है।  चिरंजीवी विनय ने इस फिल्म में बाबा साहेब के बचपन का रोल किया है। 

Films on Baba saheb bhim rao ambedkar : बाबा साहेब के जीवन पर अबतक की बनी बेहतरीन फिल्में! — NEDRICK NEWS

–  2011 में ‘रमाबाई भीमराव आंबेडकर’ नाम से एक मराठी फिल्म आई थी, जो भी बाबा साहेब के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म को प्रकाश जादव ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में निशा परुलेकर, गणेश जेठा, दशरत हतिस्कर और स्नेहल वालेनकर जैसे बेहतरीन मराठी कलाकार थे। 

Films on Baba saheb bhim rao ambedkar : बाबा साहेब के जीवन पर अबतक की बनी बेहतरीन फिल्में! — NEDRICK NEWS

–  ‘डॉ. आंबेडकर’ जो एक बाबा साहेब के जीवन पर बनी तेलगु फिल्म है। इसे 1992 में प्रदर्शित किया गया था। इस फिल्म में अभी नेता आकाश खुराना ने बाबा साहेब की भूमिका में नज़र आएं थे। जबकि बॉलीवुड वेटरन अभिनेत्री नीना गुप्ता ने बाबा साहेब की पत्नी रमा बाई का रोल किया था। इस फिल्म को मात्र 28दिनों में शूट किया गया था। इस फिल्म के डायरेक्टर भारत पारेपल्ली थे। 

Films on Baba saheb bhim rao ambedkar : बाबा साहेब के जीवन पर अबतक की बनी बेहतरीन फिल्में! — NEDRICK NEWS

– बाबा साहेब के जीवन पर 2005 बनी एक फिल्म ‘डॉ. बी. आर. आंबेडकर’ नाम से बनी है। यह फिल्म कन्नड़ भाषा में बनी थी। इस फिल्म में विष्णुकांत बी. जे ने बाबा साहेब का किरदार को पर्दें पर उतारा था। 

Films on Baba saheb bhim rao ambedkar : बाबा साहेब के जीवन पर अबतक की बनी बेहतरीन फिल्में! — NEDRICK NEWS

– 2018 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘बाल भीमराव’ बाबा साहेब के बचपन के जीवन को पर्दें पर उतारती है। बल भीमराव को प्रकाश नारायण जादव ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में मोहन जोशी, विक्रम गोखले, किशोरी शहाणे विज और प्रेमा किरण जैसे कलाकार नज़्रर आएं थे। 

Films on Baba saheb bhim rao ambedkar : बाबा साहेब के जीवन पर अबतक की बनी बेहतरीन फिल्में! — NEDRICK NEWS

– 2021 में आई फिल्म ‘जयंती’ बाबा साहेब के उच्च आदर्शों और सिद्वान्तों पर आधारित है। यह एक मराठी फिल्म है। जिसमें ऋतुराज वानखेड़े , तितीक्षा तावड़े, मिलिंद शिंदे और किशोर कदम जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। बता दें, जयंती फिल्म को 2022 में हिंदी में रिलीज किया गया है। 

Films on Baba saheb bhim rao ambedkar : बाबा साहेब के जीवन पर अबतक की बनी बेहतरीन फिल्में! — NEDRICK NEWS

इन सभी फिल्मों के अलावा जय भीम, रमाई, युगपुरुष डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर,रमा बाई, बोले इंडिया जय भीम, डेबू, पेरियार और शरणं गच्छामि जैसी फिल्में बाबा साहेब के जीवन पर या उनके जीवन से जुड़े आदर्शों पर बनाई गयी हैं। बाबा साहेब के जीवन पर एक NTV पर टीवी सीरियल भी आता है, जो काफी फेमस है। इस सीरियल का नाम एक महानायक डॉक्टर बी.आर. अम्बेडकर है। पारस जावडे इस सीरियल में बाबा साहेब बनें है।

देखा जाएं तो अब तक बाबा साहेब से संबंधित लगभग 16 फिल्में (Films on Baba saheb bhim rao ambedkar) बन चुकी है। ये फिल्में मराठी, कन्नड़, तेलुगु और अंग्रेजी भाषा में बनी है। इनमें से 12 फिल्में सीधे-सीधे बाबा साहेब (Baba Saheb) के जीवन के मुख्यधारा पर बनाई गयी है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds