Suratkal Murder : मंगलुरु के 'Suratkal' में मुस्लिम युवक की बेरहमी से हत्या, माहौल गर्म, लगी धारा 144

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 29 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कर्नाटक  के मंगलुरु (Manglore) जिले के सूरतकल (Suratkal) में एक 23 साल के मुस्लिम युवक की गुरुवार को चार-पांच लोगों ने धारधार हथियार से बेरहमी से हत्या (Muslim Youth Murder) कर दी है। जिसके चलते इलाके में पुलिस प्रशासन ने कई इलाकों में धारा 144 लगा दी है। इलाके में तनावपूर्ण माहौल की स्थिति पैदा हो गई है। मुस्लिमों ने दरख़्वास्त की गई है कि वे लोग घरों में जुम्मे की नमाज अदा करें। मरने वाले युवक का नाम फाजिल बताया जा रहा है। जहां ये घटना हुई वहां CCTV लगा हुआ था, जिसके कारण पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।

बता दें , दो दिन दो दिन पूर्व ही दक्षिण कन्नड जिले के बेल्लारे में एक भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू को भी इसी तरह सरेआम धारदार हथियारों से गला रेतकर मार दिया गया था। भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू को तीन बाइक सवार हमलावरों ने उनकी दुकान के सामने उन्हें मार डाला था। मंगलवार रात जब नेट्टारू अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तब उनके साथ ये यह नृशंस घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को दक्षिण कन्नड़ जिले से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा संदेह है कि दोनों का संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से होने का संदेह है।

पुलिस प्रशासन का बयान 

मंगलुरु (Manglore) के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार के अनुसार 28 जुलाई की रात 8 बजे सूरतकल (Suratkal) के कृष्णापुरा कटिपल्ला रोड पर 23 साल के मुस्लिम युवक (Muslim Youth Murder) पर चार-पांच युवकों ने बेरहमी से हमला किया। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस हत्या का केस सूरतकल थाने में दर्ज किया गया है।सूरतकल  (Suratkal) , मुल्की, बाजपे, पनंबूर में धारा 144 लागू की गई है। घटना के बाद संवेदनशील स्थिति को देखते हुए सूरतकल में बड़ी सभा पर प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देश लागू कर दिए गए है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds