GDA प्लॉट लॉटरी अपडेट से लेकर रेल यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट तक | Top 5 Ghaziabad News

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 11 अगस्त 2026, 05:44 PM Updated: 11 अगस्त 2026, 05:44 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद से कई बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें सामने आ रही हैं, जिनमें जनता को मिलने वाली राहत से लेकर कानून-व्यवस्था और प्रशासन की लापरवाही की जमीनी हकीकत शामिल है। आज के बुलेटिन में हम आपको दिखाएंगे कि कैसे हल्की बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है,

तो वहीं कांवड़ यात्रा के बाद जाम से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर भी है। इसके अलावा, रेल यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, GDA की आवास योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट और कविनगर में हुई रोडरेज की एक खौफनाक वारदात की पूरी रिपोर्ट हम आपके सामने रखेंगे। तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी खबरों को विस्तार के जानते हैं।

और पढ़ें: NH-9 पर 12KM महाजाम से लेकर सोसायटियों में 25000 की अवैध वसूली तक! जानें Top 5 Ghaziabad News

हल्की बारिश से डूबा गाजियाबाद

गाजियाबाद की पहली खबर गाजियाबाद में हल्की और भारी बारिश के कारण हुआ जलभराव नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम और प्रशासनिक दावों की पोल खोल रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून के दौरान नालियों की सफाई न होने और अधूरे निर्माण कार्यों की वजह से शहर के पॉश इलाकों से लेकर कस्बों तक की सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। हल्की बारिश में भी नालों की सफाई न होने से पानी गलियों, घरों और दुकानों के अंदर तक घुस गया है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, इंदिरापुरम के न्याय खंड और वसुंधरा सेक्टर-1 में बारिश के कई घंटों बाद भी पानी की निकासी नहीं हो सकी है। महादेव मंदिर मार्ग और रामलीला मैदान रोड पूरी तरह जलमग्न हैं। भूपेंद्रपुरी कॉलोनी में सड़कों पर दो-दो फीट तक पानी भरने से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। मुख्य मार्गों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार थम गई है।

कई इलाकों जैसे वसुंधरा अटल चौक में जलभराव के कारण सड़कें धंसने और पेड़ गिरने के मामले भी सामने आए हैं। नालों का गंदा पानी सड़कों पर ओवरफ्लो होने की वजह से चारों तरफ कचरा फैल गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। निचले इलाकों में घरों के अंदर पानी घुसने से लोगों का घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं।

स्थानीय निवासियों के भारी विरोध और शिकायतों के बाद जिला अधिकारी (DM) रविंद्र मांदड़ ने कुछ प्रभावित इलाकों का दौरा कर जलभराव की समस्या की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, नगर निगम और मेयर का कहना है कि नालों की सफाई समय से की गई थी, लेकिन लोगों द्वारा प्लास्टिक और कचरा फेंकने से ड्रेनेज चोक हो जाते हैं।

रेलवे ब्लॉक अलर्ट, 4 एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी प्रभावित (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की दूसरी खबर रेल यात्रियों के लिए, जहां गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर जंक्शन रेलखंड पर अप और डाउन दोनों लाइनों पर 4-4 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कुल 4 एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन द्वारा विकास कार्यों के लिए लिए जा रहे इस ब्लॉक के चलते 2 ट्रेनों का रूट बदला गया है और 2 ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ब्लॉक मुख्य रूप से 6, 8, 22 और 24 सितंबर 2026 को लागू रहेगा। 8 और 24 सितंबर को ट्रेन संख्या 14304 (हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस) और 14332 (कालका-दिल्ली एक्सप्रेस) को टपरी-शामली-दिल्ली शाहदरा के रास्ते डाइवर्ट किया जाएगा। इस कारण ये ट्रेनें मेरठ और मुजफ्फरनगर सहित प्रमुख स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।

ट्रेन 14521 (दिल्ली-अंबाला) 8 और 24 सितंबर को 60 मिनट की देरी। ट्रेन 18477 (कलिंग उत्कल एक्सप्रेस) 6 और 22 सितंबर को 50 मिनट की देरी। यात्री सफर से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या ऐप पर अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचें।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, दोपहर बाद प्रशासन लेगा अंतिम फैसला (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की तीसरी खबर जाम में झूझ रहे यात्रियों के लिए राहत मिलने वाली है। कांवड़ यात्रा के समापन के बाद आज 11 अगस्त 2026 शाम या रात तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) को आम वाहनों के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। सावन शिवरात्रि के मुख्य पर्व के बाद प्रशासन आज दोपहर बाद समीक्षा बैठक कर बैरिकेडिंग हटाने और डायवर्जन समाप्त करने का अंतिम फैसला ले रहा है।

गाजियाबाद और मेरठ ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कांवड़ियों की वापसी और डाक कांवड़ का दबाव कम होते ही आज शाम से एक्सप्रेसवे और रुड़की हाईवे को सुचारू कर दिया जाएगा। शहर के अंदरूनी रास्तों पर आज दोपहर से ही धीरे-धीरे बैरिकेड्स हटाकर यातायात सामान्य किया जा रहा है। सुरक्षा और कांवड़ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 10 और 11 अगस्त को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सामान्य नागरिकों की आवाजाही को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया था।

मेरठ से यूपी गेट (गाजियाबाद) वाले हिस्से को डाक कांवड़ के लिए आरक्षित किया गया था। जब तक एक्सप्रेसवे पूरी तरह नहीं खुल जाता, तब तक दिल्ली-गाजियाबाद के बीच आने-जाने के लिए NH-9 (नेशनल हाईवे 9) का ही इस्तेमाल करें। सड़कों पर अभी भी कांवड़ियों की वापसी के कारण कई जगह जाम की स्थिति है, इसलिए निजी वाहनों की जगह नमो भारत (RRTS) या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना सबसे सुरक्षित और समय बचाने वाला रहेगा।

मधुबन बापूधाम योजना के 350 आवासीय प्लॉटों की ई-लॉटरी  (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की चौथी खबर जीडीए आवास योजना को लेकर जहां गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) आगामी 19 और 20 अगस्त 2026 को मधुबन बापूधाम योजना के 350 आवासीय प्लॉटों के आवंटन के लिए ई-लॉटरी आयोजित करने जा रहा है। GDA प्रशासन ने पारदर्शी तरीके से लॉटरी संपन्न कराने के लिए अपनी सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मधुबन बापूधाम योजना के 350 प्लॉटों की ई-लॉटरी 19-20 अगस्त को, GDA ने पूरी की तैयारी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा मधुबन बापूधाम योजना के छूटे हुए पॉकेट के करीब 350 प्लॉटों के लिए 19 और 20 अगस्त 2026 को ई-लॉटरी का आयोजन किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस बार मैन्युअल पर्ची के बजाय कंप्यूटर आधारित ई-लॉटरी प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है।

इन 350 प्लॉटों के लिए GDA के पास हजारों की संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में फीड कर दिया गया है। लॉटरी की लाइव रिकॉर्डिंग की जाएगी और पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए GDA के वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष समिति कमेटी भी गठित की गई है। लॉटरी से जुड़ी किसी भी प्रकार की आपत्ति या विवरण जांचने के लिए आवेदक GDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं। लॉटरी के नतीजे भी आवंटन के तुरंत बाद वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

कविनगर में सिपाही पर जानलेवा हमला (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की पांचवी कविनगर थाना क्षेत्र से रोडरेज की एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। जहाँ कार सवार दबंगों ने मामूली विवाद में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। कार में टक्कर मारने का झूठा आरोप लगाकर आरोपियों ने सिपाही के सिर और चेहरे पर लगातार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर बेहोश गिर पड़ा।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र की है। यूपी पुलिस का पीड़ित सिपाही जब रास्ते से गुजर रहा था, तभी कार सवार कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। विवाद बढ़ने पर कार सवार युवकों ने अपने अन्य दबंग साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद भीड़ ने लाठी-डंडों से सिपाही पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने मुख्य रूप से सिपाही के सिर, चेहरे और नाजुक अंगों को निशाना बनाकर बेरहमी से वार किए। गंभीर चोटों और अत्यधिक खून बहने के कारण सिपाही तड़पते हुए बीच सड़क पर ही अचेत (बेहोश) होकर गिर गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी शैली चौधरी और उसके 10-15 साथी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायल सिपाही को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कविनगर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी शैली चौधरी समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा (FIR) दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds