मिर्जापुर के बाद अब Haiwaan की बारी, अक्षय-सैफ की साइको-थ्रिलर हैवान पर आया यह बड़ा अपडेट

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Haiwaan: मिर्जापुर’ के महा-धमाके के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की बारी है! बॉलीवुड के दो सबसे बड़े खिलाड़ी, अक्षय कुमार और सैफ अली खान, पूरे 18 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस मच-अवेटेड साइको-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि आने वाले दिनों में क्या बड़ा धमाका होने जा रहा है।

और पढ़ें: रवि किशन के वायरल स्वैग का असली सच! ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब | Ravi Kishan Viral News

24 घंटों में दिखेगी Haiwaan की पहली झलक

सिनेमा प्रेमियों के लिए ये हफ्ता किसी त्योहार से कम नहीं है। पहले ‘मिर्जापुर द फिल्म’ का ऑफिशियल अनाउंसमेंट आया और  बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा धमाका होने जा रहा है। मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया है कि 12 अगस्त 2026 को फिल्म ‘हैवान’ का पहला ऑफिशियल टीज़र ड्रॉप होने वाला है! यानी अगले 24 घंटों में आपको साल की सबसे डार्क थ्रिलर की पहली झलक मिल जाएगी। ये फिल्म इसी साल 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में गदर मचाने आ रही है।

लेकिन इस फिल्म का असली यूएसपी (USP) क्या है? वो है इसकी स्टारकास्ट! मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, ‘ये दिल्लगी’ और ‘टशन’ जैसी फिल्मों से थिएटर्स में सीटियां बजवाने वाली अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आइकॉनिक जोड़ी पूरे 18 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर लौट रही है। लेकिन रुकिए! अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार भी आपको वही पुराना रोमांस या कॉमेडी देखने को मिलेगी, तो आप बिल्कुल गलत हैं। इस बार इनके बीच दोस्ती नहीं, बल्कि रोंगटे खड़े कर देने वाली दुश्मनी दिखने वाली है।

अक्षय कुमार के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा

फिल्म (Haiwaan) की कहानी में इस बार बहुत बड़ा ट्विस्ट है। अक्षय कुमार इस फिल्म में कोई सीधे-साधे हीरो या पुलिसवाले नहीं बने हैं। इस बार वो प्ले कर रहे हैं एक क्रूर, बेरहम और साइको किलर (विलेन) का रोल, जो अपने परिवार का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ, सैफ अली खान एक नेत्रहीन (Blind) केयरटेकर के रोल में हैं। लेकिन उन्हें कमजोर समझने की गलती मत करना, क्योंकि वो केरल की प्राचीन मार्शल आर्ट ‘कलारीपायट्टु’ (Kalaripayattu) में एक्सपर्ट हैं। यानी एक अंधा शूरवीर और एक साइको किलर… सोचिए जब ये दोनों आपस में टकराएंगे, तो थिएटर्स का क्या माहौल होगा!

इस खूनी खेल के पीछे मास्टरमाइंड दिमाग है डायरेक्टर प्रियदर्शन का। जी हां, वही प्रियदर्शन जिन्होंने हमें ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी कल्ट कॉमेडी फिल्में दी हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियदर्शन थ्रिलर फिल्में बनाने में भी उस्ताद हैं। आपको बता दें कि ‘हैवान’ असल में मोहनलाल की साल 2016 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ (Oppam) की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। और बॉलीवुड फैंस के लिए एक और बड़ा सरप्राइज ये है कि खुद साउथ के लेजेंड सुपरस्टार मोहनलाल इस फिल्म में एक बहुत ही खास कैमियो (Special Appearance) रोल में नजर आने वाले हैं।

तो, ‘मिर्जापुर’ के बाद ‘हैवान’ (Haiwaan) का ये डबल धमाका बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। आप अक्षय कुमार को एक खूंखार विलेन के रूप में देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं? और आपको क्या लगता है, क्या सैफ अली खान इस ‘हैवान’ को रोक पाएंगे?

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds