R Madhavan: साउथ सिनेमा और राजनीति का नाता हमेशा से बहुत गहरा रहा है। क्या थलापति विजय के बाद अब साउथ का एक और सुपरस्टार राजनीति में कदम रखने जा रहा है? अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले आर माधवन (R Madhavan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘जीडीएन’ (GDN) को लेकर चर्चा में हैं।
इसी बीच उनकी पॉलिटिक्स में एंट्री की खबरों ने बाजार गर्म कर दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को लेकर दिए गए माधवन के एक हालिया बयान के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ‘मैडी’ भी जल्द ही नेता बनने वाले हैं? तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं इस पर खुद आर माधवन ने क्या बड़ा खुलासा किया है।
और पढ़ें: आमिर खान के आंसू नहीं रुक रहे! Ghajini विलेन Pradeep Rawat के निधन पर कही ये बड़ी बात
क्या R Madhavan पॉलिटिक्स में करेंगे एंट्री
दरअसल, इन दिनों आर माधवन अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जीडीएन’ (GDN) के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में जब उनसे तमिलनाडु की राजनीति और उनकी एंट्री पर सवाल पूछा गया, तो ‘मैडी’ ने हंसते हुए अपनी पॉलिटिक्स एंट्री की खबरों पर हमेशा के लिए ब्रेक लगा दिया।
माधवन ने साफ शब्दों में कहा, “पॉलिटिक्स में मेरी बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कबूला कि वे थोड़े ‘स्वार्थी’ हैं और फिलहाल उनमें जनता की सेवा करने का वो जज्बा नहीं है जो एक नेता में होना चाहिए।
दोधारी तलवार है राजनीति
यही नहीं, माधवन ने राजनीति को एक ‘दोधारी तलवार’ बताया। उनका मानना है कि पॉलिटिक्स में आप चाहे अच्छा काम करें या बुरा, लोग आपकी आलोचना करेंगे ही। इसलिए वे बिना किसी राजनीतिक पद के, अपने तरीके से समाज के लिए काम करना पसंद करेंगे।
लेकिन इस इंटरव्यू की सबसे बड़ी हाइलाइट रहा माधवन का अपने पुराने दोस्त थलापति विजय पर दिया बयान। विजय के मुख्यमंत्री बनने पर गर्व जताते हुए माधवन ने कहा, “मैं विजय को बहुत अच्छे से जानता हूँ, वे मेरे दोस्त हैं। लेकिन अब मुझे उन्हें ‘सीएम विजय’ कहना चाहिए।” माधवन ने माना कि विजय के आने से तमिलनाडु की राजनीति में बहुत तेजी से और सकारात्मक बदलाव आया है।
7 अगस्त को GDN सिनेमाघरों देगी दस्तक
पॉलिटिक्स से दूर, माधवन इस समय बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। आज यानी 7 अगस्त को उनकी फिल्म ‘GDN’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जो महान भारतीय वैज्ञानिक और उद्योगपति जी. डी. नायडू की बायोपिक है। इसके अलावा हाल ही में रणवीर सिंह के साथ आई उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
माधवन ने तो साफ कर दिया कि वे नेता नहीं, अभिनेता बनकर ही खुश हैं। क्या आपको लगता है कि माधवन को राजनीति में आना चाहिए था? कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर दें।













































