इंदिरापुरम और वैशाली जैसी जगहों पर चाहिए खुद का मकान? GDA लाया शानदार ऑफर, ऐसे करें आवेदन | Top 5 Ghaziabad News

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 07 अगस्त 2026, 05:43 PM Updated: 07 अगस्त 2026, 05:44 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद की पांच बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों में आज की पहली बड़ी खबर गाजियाबाद, लोनी में हैरान करने वाले वायरल वीडियो पर पुलिस सख्त है, तो GDA की पॉश संपत्तियों की नीलामी की तारीख आ गई है। इसके साथ ही पेट्रोल पंपों पर 1 अक्टूबर से नया नियम लागू होने जा रहा है और सीएम योगी ने आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं। वहीं कानपुर और फतेहपुर के छात्रों के लिए है, जहां तीन नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज को हरी झंडी मिल गई है। तो चलिए इस लेख के जरिए सभी खबरें को विस्तार से जानते हैं।

और पढ़ें: रील्स में ड्रीम प्लॉट की धोखाधड़ी से लेकर बिजली-पानी के बड़े संकट तक! Top 5 Ghaziabad News

गाजियाबाद की पहली खबर लोनी से जहां इलाके में नाले के गंदे पानी में केले धोने का एक बेहद हैरान और परेशान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला लोनी के प्रशांत विहार कॉलोनी का बताया जा रहा है, जहां एक युवक नाले के दूषित पानी में केले के गुच्छों को डुबो-डुबो कर साफ कर रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक नाले के काले और गंदे पानी में केले को बार-बार डाल रहा है। उसके पास खड़े दो अन्य युवक उन गीले केलों को उठाकर प्लास्टिक के क्रेट में भर रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इन केलों को नाले के दूषित पानी से साफ करने के बाद पास ही स्थित एक गोदाम या कोल्ड स्टोरेज में रखा जाता है और फिर इन्हें बाजार में आम जनता को बेचने के लिए भेज दिया जाता है। सावन के महीने में इस तरह की अस्वच्छता और लापरवाही सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि यह जनता की सेहत और धार्मिक भावनाओं के साथ बड़ा खिलवाड़ है।

पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों ने इस मामले की शिकायत गाजियाबाद पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है और इस गंभीर मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

(Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद में अपना घर, दुकान या व्यावसायिक प्रतिष्ठान तलाश रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने अपनी विभिन्न योजनाओं के तहत खाली पड़ी आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत संपत्तियों के आवंटन के लिए ई-नीलामी (E-Auction) की घोषणा कर दी है।

आवेदन की तारीख और स्थान

आवेदन शुरू: 5 अगस्त 2026 से प्रक्रिया जारी है।Top 5
आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ई-नीलामी की तिथि व समय: 24 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे।
नीलामी का स्थान: हिंदी भवन, लोहियानगर, गाजियाबाद (GDA सभागार)।

इन पॉश इलाकों में मिलेंगी संपत्तियां

इस नीलामी में गाजियाबाद के सबसे विकसित और प्रमुख इलाकों को शामिल किया गया है, जिनमें इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी, राजनगर, कविनगर, यूपी गेट (UP बॉर्डर) और अंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर प्रमुख हैं।

संपत्तियों का पूरा विवरण (कुल 76 संपत्तियां)

आवासीय और व्यावसायिक: इसमें 28 आवासीय भूखंड (Plots) और 27 व्यावसायिक भूखंड शामिल हैं।
दुकानें और सुविधाएं: किंडरगार्टन भूखंड, दुकानें और सामुदायिक केंद्र।
संस्थागत संपत्तियां: निजी स्कूल, नर्सरी स्कूल, अस्पताल, ओल्ड एज होम और हेल्थ सेंटर के लिए बड़े भूखंड।
विशेष अवसर: ब्रिज विहार स्थित सामुदायिक केंद्र के संचालन के लिए लाइसेंस आधारित आवेदन भी मांगे गए हैं।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन और ई-बोली (E-Bidding) लगाने की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी है। विस्तृत नियम, पात्रता और ब्रोशर डाउनलोड करने के लिए आवेदक GDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। किसी भी प्रकार की पूछताछ या तकनीकी सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 0120-4418384 पर संपर्क किया जा सकता है।

(Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद में वायु प्रदूषण पर लगाम कसने और नियमों का पालन कराने के लिए प्रशासन एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब जिले के पेट्रोल पंपों पर एक नया ‘बैरिकेड सिस्टम’ (Barricade System) लागू करने की तैयारी है। इस व्यवस्था के तहत पेट्रोल पंप के एंट्री पॉइंट पर ही वाहनों की जांच होगी। नियम तोड़ने वाले और जरूरी दस्तावेज न रखने वाले वाहनों को बैरिकेड के बाहर ही रोक दिया जाएगा और उन्हें पंप के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोल पंप के प्रवेश द्वार पर विशेष बैरिकेड और ‘ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन’ (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे। जिले के सभी 123 पेट्रोल पंपों पर 30 सितंबर 2026 तक इन कैमरों को लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य है। ये कैमरे सीधे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) की वेबसाइट और परिवहन विभाग के डेटाबेस से जुड़े होंगे। जैसे ही कोई वाहन पंप के पास आएगा, कैमरा उसकी नंबर प्लेट को तुरंत स्कैन कर लेगा।

पेट्रोल पंपों पर कैमरों के साथ स्पीकर भी लगाए जा रहे हैं। यदि किसी गाड़ी का प्रदूषण सर्टिफिकेट (PUC) या इंश्योरेंस फेल होगा, तो सिस्टम तुरंत लाउडस्पीकर पर उसके नंबर की घोषणा कर देगा और बैरिकेड से उसे बाहर कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही, दिल्ली-NCR के नियमों के मुताबिक समय सीमा पूरी कर चुके 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल (या BS-4 से नीचे की श्रेणी) के वाहनों की पहचान कर उनका ऑटोमैटिक चालान कटेगा और उन्हें ईंधन देने से मना कर दिया जाएगा।

जिला आपूर्ति अधिकारी अमित तिवारी के अनुसार, सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्धारित समय सीमा में तकनीकी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। 1 अक्टूबर 2026 से पूरे गाजियाबाद जिले में इस व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया जाएगा।

(Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की चौथी खबर आगामी त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को लेकर है, जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को बेहद सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धार्मिक आयोजनों में किसी भी प्रकार की अराजकता, दुराचार या अव्यवस्था कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ बेहद कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धार्मिक जुलूसों, कांवड़ यात्रा या किसी भी अन्य धार्मिक आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से पुलिस बेहद सख्ती से निपटेगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें, भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वाले तत्वों को तुरंत चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। पूर्व में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अपराधियों और उपद्रवियों की सूची बनाकर उन पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस कप्तानों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से पैदल गश्त करने और स्थानीय लोगों से संवाद बनाए रखने को कहा गया है। सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों, जुलूस मार्गों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी। स्थानीय स्तर पर सभी समुदायों के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ ‘पीस कमेटी’ की बैठकें आयोजित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

धार्मिक स्थलों और यात्रा मार्गों पर सफाई की विशेष व्यवस्था करने तथा निर्बाध बिजली-पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा या अन्य पवित्र धार्मिक मार्गों पर खुले में मांस की बिक्री या अवैध बूचड़खानों पर पूरी तरह पाबंदी लागू रहेगी। मुख्यमंत्री का यह सख्त रुख स्पष्ट करता है कि प्रदेश में त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

(Top 5 Ghaziabad News)

उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार और युवाओं को रोजगारपरक पढ़ाई के अवसर देने के लिए गाजियाबाद, कानपुर और फतेहपुर में तीन नए प्राइवेट विश्वविद्यालय खोले जाएंगे. उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इन तीनों विश्वविद्यालयों के प्रबंधन को आधिकारिक संचालन प्राधिकार पत्र (Operational Authorization Letters) सौंप दिए हैं।

इन तीन नए संस्थानों के जुड़ने से अब उत्तर प्रदेश में कुल निजी विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। यह विश्वविद्यालय गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) क्षेत्र के दासना गांव में 26 एकड़ से अधिक भूमि पर स्थापित किया जा रहा है। इसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग सोसायटी (IIMES) द्वारा संचालित किया जाएगा।

कानपुर की बिल्हौर तहसील के गदनपुर अहार गांव में 51 एकड़ भूमि पर यह विशेष कृषि विश्वविद्यालय बनेगा। इसे स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विकसित किया जा रहा है, जो क्षेत्र में कृषि शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देगा। यह विश्वविद्यालय फतेहपुर के फतेहपुर दक्षिणी क्षेत्र में 20 एकड़ से अधिक भूमि पर एंग्लो संस्कृत कॉलेज द्वारा स्थापित किया जा रहा है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि इन विश्वविद्यालयों के शुरू होने से स्थानीय छात्रों को तकनीकी, उच्च और कृषि शिक्षा के लिए अपने जिलों से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सभी संस्थानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण, मूल्य-आधारित और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करें।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds