Trending

Nita Ambani के ठाठ-बाट से भरे लाइफस्टाइल की कुछ ऐसी बातें, जो आपको हैरत में डाल देगी!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 24 Dec 2021, 12:00 AM

भारत के सबसे अमीर शख्स की पत्नी कैसी जिंदगी जीती होगी। जाहिर है ऐशों आराम से। मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली का लाइफस्टाइल कैसा होगा? ये किसी से छिप नहीं सकता। ठाठ-बांट में कोई कमी नहीं होगी, लेकिन अंबानी फैमिली मालकिन यानि कि मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को लेकर काफी चर्चाएं रहती हैं। उनका लग्जरी लाइफस्टाइल हो या फिर उनसे जोड़ी कोई और सनसनीखेज खबर। नीता अंबानी का रॉयल स्टाइल खासा चर्चाओं में रहता है। आज हम नीता अंबानी के लग्जरी शौक के बारे में आपको बताएंगे, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे…

3 लाख की चाय से दिन की होती शुरुआत

नीता अंबानी का दिन एक कप चाय से शुरू होता है और इस सुबह की चाय को नीता नोरिटेक ब्रांड के कप में पीती हैं। इस कप की कीमत 3 लाख रुपये है। नोरिटेक जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड में से एक है।

कारों की शौकीन हैं नीता

नीता अंबानी की पसंदीदा मेबेक 62 कार है, जिसे मुकेश अंबानी ने नीता को लंदन से लाकर गिफ्ट किया था। 10 करोड़ रुपये की कीमत वाली ‘मेबेक 62 कार को मुकेश अंबानी सबसे पहले भारत में ले आए।

स्टाइलिश जूते का शौक है नीता को

नीता कभी भी अपने जूते नहीं Repeat करती। गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, पाड्रो, मार्लिन ब्रांड के जूते या फिर सैंडल वो ज्यादा पहनती हैं जिनकी कीमत 5 लाख रुपये शुरू होती है। 

वॉच कलेक्शन का भी है शौक

मिसेज अंबानी के पास कार्टियर, राडो, गुच्ची, बुल्गारी, केल्विन क्लाइन या फिर फॉसिल जैसे ब्रांड की घड़ियां है जिनकी कीमत 10-20 लाख के बीच होती हैं।

ज्वैलरी की शौकीन नीता अंबानी

पारंपरिक गोल्ड और कुंदन ज्वैलरी नीता अंबानी खास पसंद करती हैं। तो वहीं किसी इवेंट के दौरान वो हीरा पहनती हैं। नीता की अंगूठियों की शुरूआती कीमत ही 5-7 लाख रुपये होती है। जिस रिंग से मुकेश अंबानी ने नीता को प्रपोज किया था वो नीता की पसंदीदा डायमंड रिंग है।

साड़ी कलेक्शन है लाजवाब

नीता अंबानी के पास एक से एक महंगी साड़ियां है। नीता अंबानी की शादी की साड़ी की कीमत करीब 40 लाख है। डिजाइनर अब्बू जानी संदीप खोसला के अलावा अनामिका खन्ना और मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई ड्रेसेज नीता की पहली पसंद है।

हैंडबैग

दुनिया के सबसे महंगे कलेक्शन शनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू जैसे ब्रांड के हैंडबैग्स नीता अंबानी के पास हैं। उनके हीरे जड़े हैंड बैग्‍स करीब 4 लाख की कीमत से शुरू होती है।

मेकअप में लिपस्टिक का खास शौक है नीता को

नीता अंबानी की मेकअप किट में एक्सक्लूसिव ऑर्डर पर बनाई गई लिपस्टिक होती है, जिनकी कीमत 40 लाख रुपये के करीब करीब होती है। इन लिपस्टिक के शेड्स एक्सक्लूसिव होते है।

प्राइवेट जेट की भी शौकीन है नीता

अपना प्राइवेट प्लेन भी हैं नीता अंबानी के पास जिसे मुकेश अंबानी ने ही उनको उनके बर्थडे पर गिफ्ट किया था। इन प्राइवेट जेट की कीमत 415 करोड़ रुपये हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds