Gadar 2 को लेकर फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट, सामने आया Sunny Deol का पहला लुक!

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_meta]

सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में है। सनी की गदर फिल्म कितनी बड़ी हिट साबित हुई थी, ये तो सभी जानते हैं। उनकी ये फिल्म आज भी लोगों को खूब पसंद आती है। अब इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है, जिसको लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह के रूप में सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार है। 

गदर 2 में तारा सिंह के रूप में सनी देओल का फर्स्ट लुक भी सामने आया है। अपने इस लुक से सनी ने फैंस को हैरान कर दिया। एक्टर ने जैसे ही अपने नए लुक की फोटो शेयर की, वैसे ही ये वायरल हो गया। उन्होंने इस फोटो को शेयर को करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि इस किरदार को दोबारा निभा कर कैसा महसूस कर रहे हैं।

सनी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि कुछ भाग्यशाली लोगों को ही अद्भुत किरदारों को दोबारा जीने का मौका मिलता है। 20 साल बाद पेश है तारा सिंह। उन्होंने आगे बताया कि तारा सिंह का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है। खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। बात सनी देओल की लुक करें तो मेकर्स ने 20 साल पहले के सनी देओल को तारा सिंह जैसा लुक देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। लोग फिल्म के लिए सनी के लुक को खूब पसंद करते नजर आ रहे हैं।

 

गदर के 20 साल पूरे होने पर निर्देशक अनिल शर्मा ने इंटरव्यू में कहा था कि पूरी दुनिया तारा सिंह को वापस देखना चाहती हैं और मैं इस कैरेक्टर पर 10 फिल्में बनाना चाहूंगा, लेकिन गदर 2 को बनाना मुश्किल है। गदर 2 की अनाउसमेंट के साथ जिम्मेदारी भी बहुत बड़ी है।

गदर बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट थी जिसने इसके सीक्वल से सभी की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि गदर 2 की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पर पहली फिल्म खत्म हुई थी। ‘गदर 2’ में तारा सिंह के परिवार के साथ आगे क्या होता है, इस पर मूवी आधारित होगी। फिल्म की कहानी के पात्रों को नहीं बदला गया है. गदर में जीत का किरदार निभाने वाले बच्चा अब बड़ा हो गया और इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहा है। इसके अलावा अमीषा पटेल भी सकीना के किरदार में नजर आएंगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds