500 करोड़ कमाने वाली Salman Khan की इस फिल्म का बन रहा सीक्वल! जानिए पूरी डीटेल…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 20 Dec 2021, 12:00 AM

दबंग खान यानी सलमान खान की हर फिल्म का फैंस को बड़ा ही ब्रेसब्री से इंतजार रहता है। सलमान की हिट फिल्मों की लिस्ट में बजरंगी भाईजान भी शामिल है। ये मूवी वो थी जिसने सलमान खान के करियर में एक नई जान फूंकी। इस फिल्म को दुनियाभर के लोगों ने खूब प्यार दिया। आज दौर सीक्व सीक्वल फिल्मों का चल रहा है। ऐसे में सलमान खान सलमान खान ने भी अपने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए बजरंगी भाईजान के सीक्वल की एक बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। 

जी हां, सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान का सीक्वल बनने जा रहे है। दरअसल, RRR फिल्म की प्री-रिलीज का एक कार्यक्रम रखा हुआ था, जिसमें ही सलमान ने बजरंगी भाईजान फिल्म के सीक्वल की जानकारी दी। बजरंगी भाईजान के सीक्वल को बाहुबली फेम निर्देशक एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद लिखेंगे। इवेंट में सलमान खान के अलावा करण जौहर, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, रामचरण और ‘RRR’ फिल्म के निर्देशक एस.एस राजामौली मौजूद रहे। इवेंट में जब करण जोहर ने सलमान खान से पूछा कि क्या आप बजरंगी भाईजान के सीक्वल का आनाउसमेंट कर रहे है? तो इसके जवाब में सलमान ने कहा हां। 

बता दें कि बजरंगी भाईजन ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी और ये मूवी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। वहीं वर्ल्डवाइफ फिल्म से 500 से भी ज्यादा करोड़ कमाए थे। बजरंगी भाईजान को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट करीना कपूर थीं और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में नजर आए थे। 

अब इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। जिसके बारे में जानकर सलमान के फैंस भी काफी एक्साइटेड हुए होंगे। देखना होगा कि आखिर कब तक सलमान की इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनकर तैयार होता है? साथ ही देखने वाली बात ये भी होगी कि सलमान इस फिल्म में अपने फैंस के लिए क्या अलग और खास लेकर आते हैं?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds