साहिबाबाद: विराट वैश्य व्यापारी सम्मेलन में डॉ. सपना बंसल ने भरी हुंकार, सैकड़ों समर्थक रहे मौजूद

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 20 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

रविवार को साहिबाबाद के कमला नेहरू नगर मैदान में हुए विराट वैश्य व्यापारी सम्मेलन में डॉ. सपना बंसल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंची। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से खोड़ा कॉलोनी के अखिल भारतीय माहौर वैश्य महासभा के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और दीपक गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं समेत लोगों ने हिस्सा लिया। 

खोड़ा वैश्य समाज नगर अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने इस दौरान कहा कि विराट वैश्य व्यापारी सम्मेलन में जाने के लिए समाज के लोग काफी प्रोत्साहित है। जिसमें महिलाओं द्वारा भी भारी संख्या में उपस्थिति देखी गई। खोड़ा से अखिल भारतीय माहौर वैश्य समाज को डॉ. सपना बंसल 7 बसें और 32 गाड़ियों के साथ ले जाया गया था। इसमें भारी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। क्योंकि समाज के लोगों का ऐसा मानना है कि साहिबाबाद में वैश्य विधायक और खोड़ा निकाय चुनाव में 39 सभासदों में से एक भी व्यक्ति को जगह नहीं दी गई, जो कि समाज के लोगों के बीच एक बड़ी पीड़ा का रूप ले चुकी है। समाज के लोग मन बना चुके है कि चाहे वो जो भी पार्टी हो, जहां उन्हें सम्मान नहीं दिया जाएगा वो उसके साथ नहीं चल सकते। 

इस सम्मेलन में कपिल खंडेलवाल, सुनील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अनिल जैन, प्रदीप आर्य, नीरज गर्ग, पूनम गुप्ता, आलोक गुप्ता,अमर गुप्ता, राजेश गुप्ता,गौरव गुप्ता,सूर्यांश गुप्ता,अमित लाल गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,ताराचंद गुप्ता,पुष्पेंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता,जितेंद्र गुप्ता,सोनू गुप्ता,नितिन गुप्ता,सुरेंद्र गुप्ता,राजीव साहू,निकेश साहू,सुनीता गुप्ता ,आशा गुप्ता,बेबी गुप्ता,चंचल गुप्ता,राजेंद्र गुप्ता,अशोका गुप्ता,प्रेमा गुप्ता, सपना गुप्ता,कौशल्या गुप्ता ,मधु गुप्ता, अनीता गुप्ता के साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds