घमंड हो गया चकनाचूर!…विराट-रोहित का उड़ाया मजाक, अगले ही मैच में PAK खिलाड़ी को मिल गया सबक!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 12 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

यूएई में खेला जा रहा टी-20 वर्ल्ड कप अब बस अपने अंतिम मोड़ में आ गया है। ग्रुप स्टेज, सेमीफाइनल के दिलचस्प मुकाबलों के बाद अब वर्ल्ड कप 2021 को अपनी दो टीमें मिल ही गई, जो फाइनल में ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ती हुई नजर आएगी। ये तो तय हो गया है कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप को कोई नया विजेता मिलने वाला है, क्योंकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ये दोनों ही टीमें अब तक एक भी टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीती हैं और अब दोनों टीमों ने ही फाइवल में अपनी जगह पक्की की है। 

पाकिस्तान का टूटा सपना

न्यूजीलैंड ने बेहद ही रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल की टिकट कटाई। तो वहीं गुरुवार को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक दिलचस्प मैच खेला गया। जिसमें जीता हुआ मैच पाकिस्तान हार गई और टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ट्रॉफी जीतने से दूर रह गई। 

पाकिस्तान के इस वर्ल्ड कप की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। पहली बार ऐसा हुआ जब पाक ने भारत को विश्व कप में हराया था। मैच में पूरी की पूरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के आगे घुटने टेक दिए थे। वहीं इस मैच में पाकिस्तान का हीरो बने शाहीन अफरीदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ कि वो विलेन बन गए। सोशल मीडिया पर लोग उनका खूब मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। 

दरअसल, बीते दिन हुए मुकाबले में एक वक्त ऐसा था, जब लग रहा कि ऑस्ट्रेलिया के हाथों से मैच फिसल गया। टीम के कई बड़े प्लेयर पवेलियन लौट चुके थे। लेकिन अंत तक आते आते पूरी बाजी ही पलट गई। 19वें ओवर में शाहीन अफरीदी गेंदबाजी कर रहे थे, उस दौरान ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 9 गेंदों में 18 रनों की जरूरत थी। फिर मैथ्यू वेड ने शाहीन की अगली तीन बॉल पर लगातार 3 छक्के जड़कर जीत हासिल की और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। 

ट्रोल हो गए शाहीन अफरीदी

इसके बाद से ही शाहीन सोशल मीडिया पर कई लोगों के निशाने पर हैं। लोग उन्हें हार की एक बड़ी वजह मानते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ क्रिकेट फैंस तो ये तक कह रहे हैं कि शाहीद अफरीदी को विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का मजाक बनाने की ये सजा मिली है।

की थी विराट-रोहित की नकल  

दरअसल, भारत के खिलाफ हुए मैच में शाहीन ने कमाल की गेंदबाजी की थीं। उन्होंने भारत की बैटिंग को हिलाकर रख दिया था। उन्होंने ना सिर्फ टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल को पवेलियन वापस भेजा, बल्कि कप्तान विराट कोहली का अहम विकेट भी शाहीन की ही झोली में गया था। 

इसके बाद शाहीन हाल ही में एक इन तीनों का मजाक बनाते हुए भी नजर आए थे। दरअसल, हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें शाहीन अफरीदी को विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल की नकल उतारते हुए देखा गया, जिसको लेकर खासतौर पर भारतीय क्रिकेट फैंस भड़क गए थे। 

अब बीते दिन अपने आखिरी ओवर में एक के बाद एक लगातार तीन छक्के खाने के लोग शाहीन अफरीदी को बुरी तरह ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। कई लोग ये कहते नजर आ रहे हैं कि एक ही मैच में उनका घमंड

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds