मैं जा रहा हूं… कांग्रेस MLA के बेटे ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 12 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हाल ही में एक बड़ी और दर्दनाक खबर मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आई, जहां एक विधायक के 17 साल के बेटे ने खुद को गोली मार दी। मामला जबलपुर के बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव के बेटे का है। गुरुवार को उनके छोटे बेटे विभव ने अपने पिता की पिस्तौल से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आनन फानन में उसे अस्पताल भी लेकर जाया गया था, लेकिन जब तक काफी देर हो गई थी। विभव को बचाया नहीं जा सका। 

मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें आत्महत्या की असल वजह तो नहीं बताई गई। नोट में विभव ने अपने माता पिता और दोस्तों की तारीफ की। हां, नोट में ये जरूर लिखा है कि मेरा दोस्त ऊपर गया, मैं उसके पास जा रहा हूं। 

आई बंदूक चलाने की आवाज और फिर…

आपको जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस विधायक संजय यादव के 2 बेटे हैं। विभव उनका छोटा बेटा है, जिसकी उम्र 17 साल हैं। जब विभव ने खुदकुशी की तो उस वक्त उनके घर में नौकर ही था। किसी काम से मां भोपाल गई हुई थी। वहीं पिता ग्रामीण बैठक में शामिल होने के लिए गए थे। बड़ा बेटा समर्थ यादव पेट्रोल पंप गया हुआ था। 

इस दौरान गुरुवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे फर्स्ट फ्लोर से पिस्टल चलने की आवाज सुनाई दी। जिसे सुनते ही नौकर पहुंचा तो वहां पर विभव की खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहीं पास ही से विधायक की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी थी। नौकर ने तुरंत ही इसकी सूचना  संजय यादव को दी, जिसके बाद विभव को फौरन भंडारी अस्पताल ले जाया गया। SP सिटी रोहित कासवानी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विभव सत्य प्रकाश मदन महल स्कूल पढ़ता था। वो 12वीं का छात्र था। विभव साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है। 

सुसाइड नोट में लिखा था ये…

वहीं इस दौरान घटनास्थल से जो सुसाइड नोट मिला, उसमें लिखा है कि मां और पापा बहुत अच्छे हैं। सभी दोस्त मेरे अच्छे हैं। मेरा दोस्त ऊपर चला गया। मैं भी उसके पास जा रहा हूं। इसके साथ ही विभव ने सुसाइड नोट 5 दोस्तों को मैसेज भी भेजा था। जिसमें कहा गया था कि तुम लोग बहुत अच्छे हो, अब मैं जा रहा हूं। सुसाइड नोट से यही पता चल पा रहा है कि विभव ने उसका कोई दोस्त खो दिया और इस वजह से ही उसने सुसाइड किया। बाकी मामले की जांच पुलिस कर रही है। 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि संजय यादव एमपी के जबलपुर से फिलहाल विधायक हैं। वो पहली बार 2018 में ही MLA बने। तब उन्होंने बीजेपी की प्रतिभा सिंह को हराया था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds