Jennifer Barreto: दुनिया को मिल गई है अपनी नई मिस यूनिवर्स। प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में हुए इस ग्रैंड इवेंट में 116 देशों की कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर, होस्ट कंट्री की जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स 2026 का क्राउन अपने नाम कर लिया है। जेनिफर की यह जीत बेहद खास है क्योंकि वह यह टाइटल जीतने वाली पहली मॉम हैं।
हालांकि, इंडियन फैंस को थोड़ा झटका ज़रूर लगा, क्योंकि भारत की काजिया लिज मेजो टॉप-30 में जगह बनाने के बाद टॉप-12 की रेस से बाहर हो गईं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं जेनिफर बैरेटो, जिन्होंने बिना किसी मॉडलिंग बैकग्राउंड के यह कमाल कर दिखाया।
कौन हैं Jennifer Barreto ?
आपको जानकर हैरानी होगी कि 27 साल की जेनिफर न तो कोई प्रोफेशनल मॉडल हैं और न ही उन्होंने इससे पहले कभी किसी ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था। वह प्रोफेशन से एक क्लिनिकल सोशल वर्कर और साइकोलॉजिस्ट हैं। पेजेंट में आने से पहले जेनिफर(Jennifer Barreto ) यूएस आर्मी के एक प्रोग्राम के तहत मेंटल हेल्थ और डोमेस्टिक वायलेंस के खिलाफ काम कर रही थीं।
उनकी यह जीत हर उस महिला के लिए एक बड़ी इंस्पिरेशन है जो मां बनने के बाद अपने सपनों को पीछे छोड़ देती हैं। जेनिफर की एक प्यारी सी बेटी है—पेनेलोप। इस क्राउन को जीतने के लिए उन्होंने 2025 में अपनी तैयारी शुरू की और जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन करते हुए करीब 31 किलो वजन कम किया।
जेनिफर जवाब ने जीता सबका दिल
टॉप-5 राउंड में जजों ने सभी फाइनलिस्ट से पूछा था कि ‘आज दुनिया को अपने लीडर्स से सबसे ज्यादा क्या चाहिए?’ इस पर जेनिफर (Jennifer Barreto ) के जवाब ने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया को ऐसे लीडर्स की जरूरत है जो लोगों की भावनाओं को समझें, अपने उसूलों पर टिके रहें और खुद एक मिसाल बनें।
और आखिरकार, वह बड़ा मोमेंट आया। पिछली विनर मेक्सिको की फातिमा बॉश ने उन्हें 3,150 हीरों से जड़ा स्पेशल क्राउन पहनाया, जिसके साथ ही प्यूर्टो रिको छठी बार मिस यूनिवर्स बना। इस ग्रैंड फिनाले में डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि वेनेजुएला की क्लारा वेगास गोएत्ज़ ने तीसरी पोजीशन हासिल की।
वहीं, इंडिया की बात करें तो केरल की रहने वाली 19 साल की लॉ स्टूडेंट काजिया लिज मेजो ने शुरुआती राउंड और नेशनल कॉस्ट्यूम में शानदार परफॉर्मेंस देकर टॉप-30 में अपनी जगह पक्की की। लेकिन ईवनिंग गाउन राउंड से ठीक पहले वह एलिमिनेट हो गईं। इसके साथ ही 2021 में हरनाज संधू की जीत के बाद भारत के चौथे क्राउन का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है। बता दें कि इससे पहले सुष्मिता सेन, लारा दत्ता और हरनाज संधू ने इंडिया को यह गौरव दिलाया है।
हालांकि, काजिया ने इतनी कम उम्र में जिस कॉन्फिडेंस के साथ स्टेज पर इंडिया को रिप्रेजेंट किया, वह वाकई काबिले-तारीफ है। जेनिफर (Jennifer Barreto ) की इस शानदार जीत और इंडिया की परफॉर्मेंस पर आपका क्या कहना है, हमें कमेंट्स में ज़रूर बताएं।













































