Leaked WhatsApp Chats से लेकर Avinash Mishra की Apology तक, जानें Breakup कॉन्ट्रोवर्सी की Inside Story

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Avinash Mishra: अविनाश मिश्रा ने आखिरकार मान ही ली अपनी गलती! टीवी की दुनिया के पॉपुलर कपल रहे अविनाश और ईशा सिंह के ब्रेकअप ने अब एक नया और बेहद चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। जिस रिश्ते को लेकर फैंस अब तक सिर्फ कयास लगा रहे थे, उस पर अब खुद एक्टर ने मुहर लगा दी है।

चीटिंग के आरोपों और वायरल व्हाट्सऐप चैट्स के बीच, अविनाश ने सरेआम वीडियो जारी कर ईशा से माफी मांगी है। आखिर बंद कमरे का ये विवाद सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा? चलिए जानते हैं इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी की इनसाइड स्टोरी।

और पढ़ें: पूरे 15 प्रोजेक्ट्स में साथ Anil Kapoor और श्रीदेवी, जानें वो कौन-सी फिल्म थी जो विदेश में हुई पॉपुलर

जमकर ट्रोल हुए Avinash Mishra

बता दें कि अविनाश (Avinash Mishra ) और ईशा की जोड़ी को फैंस प्यार से ‘अविशा’ (Avisha) बुलाते थे। दोनों की दोस्ती और केमिस्ट्री ‘बिग बॉस 18’ से लेकर कई म्यूजिक वीडियोज़ और शोज़ तक फैंस की पसंदीदा रही है। यही वजह है कि जब इनके ब्रेकअप और धोखे की खबर सामने आई, तो फैंस का दिल टूट गया और सोशल मीडिया पर हैशटैग अविशा ट्रेंड करने लगा।

दरअसल, इस पूरे बवाल की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर अविनाश मिश्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो में अविनाश एक क्लब में डीजे पर ‘बेवफा निकली है तू’ गाना बजाते हुए नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर तंज कसते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिसे फैंस ने सीधे तौर पर ईशा सिंह से जोड़कर देखा। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अविनाश जमकर ट्रोल होने लगे।

ईशा के भाई की एंट्री और चैट लीक

मामला तब और गरमा गया जब ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष सिंह चौहान ने इस पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अविनाश के साथ अपनी कुछ पुरानी व्हाट्सऐप चैट्स के स्क्रीनशॉट शेयर कर दिए। इन चैट्स में अविनाश (Avinash Mishra ) खुद अपनी हरकत को एक ‘बड़ी भूल’ यानी ‘ब्लंडर’ बताते हुए शर्मिंदगी जाहिर कर रहे थे और माफी मांगते नजर आ रहे थे। चैट्स लीक होते ही धोखे की खबरों को और हवा मिल गई।

ईशा का रिएक्शन

दूसरी तरफ, ईशा सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर साफ शब्दों में चेतावनी दी कि उनकी खामोशी को उनकी कमजोरी न समझा जाए। इस विवाद के बीच इंडस्ट्री के कई लोग भी ईशा के समर्थन में उतरे। बिग बॉस के एक्स-कंटेस्टेंट रजत दलाल ने अविनाश (Avinash Mishra ) की क्लास लगाई, वहीं एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने अविनाश को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया।

अविनाश की पब्लिक अपोलॉजी

चारों तरफ से घिरने और परिवार का नाम बीच में आने के बाद, आखिरकार अविनाश (Avinash Mishra ) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर चुप्पी तोड़ी। वीडियो में अविनाश ने साफ कहा कि ईशा और उनके अलग होने के जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ वही हैं। उन्होंने अपनी गलती कबूल करते हुए इस बात पर गहरा दुख जताया कि उनकी वजह से ईशा और उनके परिवार को इतनी तकलीफ झेलनी पड़ी। साथ ही उन्होंने सफाई दी कि क्लब वाले वीडियो से उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

फिलहाल, अविनाश के इस कबूलनामे के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है—कुछ लोग गलती मानने के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ ‘डैमेज कंट्रोल’ बता रहे हैं। इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds