2 साल की मासूम के साथ दरिंदगी: घंटों तक अस्पताल-थाने के चक्कर काटते रहे माता-पिता, जानिए ये पूरा मामला…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 Apr 2021, 12:00 AM | Updated: 07 Apr 2021, 12:00 AM

देश में आए-दिन कही ना कही से बलात्कार की खबरें आती ही रहती है। ना जाने कितनी लड़कियां इसका शिकार होती रहती है। हमारे देश में ऐसे कई लोग है जो रेप जैसी घटनाओं के लिए कई बार लड़कियों को ही जिम्मेदार ठहरा देते है। कई बार इस तरह की बयानबाजी सुर्खियां बटोर चुकी है। 

कुछ लोग लड़कियों के कपड़ों तो कुछ उनके संस्कारों को बलात्कार की पीछे की वजह बता देते हैं। लेकिन जब एक मासूम के साथ ऐसी घिनौनी वारदात सामने आती है, तो ऐसे लोगों की बोलती बंद हो जाती है। वो मासूम जो अभी इस दुनिया में आई है, उसको भी कुछ लोग अपनी हैवानियत का शिकार बनाने में पीछे नहीं हटते। 

गाजियाबाद से सामने आया ये मामला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ऐसी ही एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 2 साल की मासूम बच्ची हैवानियत का शिकार हुई। सिर्फ यही नहीं रेप होने के बाद माता पिता को अपनी खून से लथपथ बच्ची को अस्पताल से लेकर थाने तक घंटों चक्कर भी काटने पड़े। 

बच्ची के माता पिता पहले उसे अस्पताल लेकर गए। इसके अलावा पुलिस उनको एक थाने से लेकर दूसरे थाने तक चक्कर कटवाती रही। काफी देर तक माता पिता बच्ची को लेकर काफी देर तक भटकते रहे, जिसके बाद जाकर उसका इलाज शुरू हुआ। 

पड़ोस के रहने वाले शख्स ने किया रेप

ये घटना लोनी क्षेत्र की लक्ष्मी सिटी कॉलोनी की बताई जा रही है। पड़ोस में रहने वाला एक शख्स बच्ची को खिलाने के बहाने छत पर ले गया और वहीं पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची की रोने की आवाज आई, तो पड़ोस में ही रहने वाले उसके नाना ने घर पर महिला को छत पर भेजा। तब इस घटना के बारे में पता चला। जैसे ही महिला मौके पर पहुंची तो आरोपी उनको देखकर वहां से भाग खड़ा हुआ। 

खून से लथपथ बच्ची को लेकर भटकते रहे परिवारवाले

इसके बाद खून से लथपथ बच्ची को परिवारवाले अस्पताल लेकर गए और मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनको अस्पताल से लेकर थाने के घंटों तक चक्कर कटवाए गए। जब वो बच्ची को अस्पताल लेकर गए, तो वहां से उन्हें पुलिस के पास भेज दिया गया। पुलिस ने घंटों तक उनको चौकी में बैठाया। फिर दोबारा अस्पताल लेकर जाया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में चल रहा है। 

वहीं पुलिस ने इस मामले के आरोपी को भी हिरासत कर लिया और मामले की जांच जारी है। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds