जब भाषण दे रही थीं प्रियंका गांधी, रेप पीड़िता की मां ने शुरू कर दी नारेबाजी और फिर…जानें पूरा मामला

Table of Content

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मथुरा में थीं। वहां उन्होनें किसान महापंचायत को संबोधित भी किया। प्रियंका मथुरा में भाषण दे रही थी, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि उनको भाषण रोकना पड़ा। दरअसल, प्रियंका को अपना भाषण रेप पीड़िता की मां की नारेबाजी की वजह से रोकना पड़ा। ये पूरा मामला क्या है, आइए आपको बताते हैं…

ये महिला राजस्थान की रहने वाली बताई जा रही हैं, जहां पर कांग्रेस की सरकार सत्ता में है।यूपी की सीमा से लगे भरतपुर की रहने वाली महिला की बेटी के साथ कथित तौर पर रेप हुआ था। वो मथुरा में अपने रिश्तेदारों के घर पर थीं। जैसे ही महिला को ये जानकारी मिली कि प्रियंका गांधी रैली करने के लिए मथुरा आ रही हैं। वो अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करने वहां पहुंच गई।

किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए जब मंच पर प्रियंका गांधी भाषण दे रही थीं। इसी दौरान महिला ने वहां पर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। जब प्रियंका ने इसे देखा तो वो महिला को कोने में ले गई। इसके बाद प्रियंका ने महिला की पूरी पीड़ा सुनी और तभी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फोन मिलाया। प्रियंका ने गहलोत से पीड़िता की मदद करने को कहा। खबरों के मुताबिक गहलोत ने इस दौरान प्रियंका को तुरंत मदद करने का भरोसा दिया।

इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम के मीडिया एडवाइजर शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर कहा- ‘ये आंसू ना तो प्रियंका जी को दिखाई देंगे और ना ही मीडिया को। महिला की मासूम बच्ची के साथ रेप हुआ। उसे प्रियंका गांधी की रैली में आना पड़ा। राजस्थान में सबसे ज्यादा रेप की घटनाएं होती हैं, लेकिन राहुल और प्रियंका गांधी वहां नहीं जाते। ना तो वो इनका मुद्दा उठाते हैं और ना ही न्याय की बात करते हैं।’

बता दें कि जब प्रियंका बीते दिन मथुरा पहुंची, तो उन्होनें इस दौरान केंद्र सरकार को जमकर घेरा। किसान आंदोलन के मुद्दे पर प्रियंका ने सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पीएम सिर्फ अहंकारी नहीं बल्कि कायर भी हैं। वो बोली कि पिछली सरकारों ने जो कुछ बनाया, आप उसको बेच रहे हैं। आप सरकार ने केवल नोटबंदी, GST बनाया, जिससे जनता परेशान है। प्रियंका ने इस दौरान ये भी कहा कि गोवर्धन पर्वत को बचा लें, कल को सरकार इसे भी ना बेच दें। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Ahan Pandey News

Ahan Pandey News: ‘सैयारा’ के बाद बदल गई ज़िंदगी, 28 की उम्र में बॉलीवुड का नया सेंसेशन बने अहान पांडे

Ahan Pandey News: बॉलीवुड में बहुत कम ऐसे चेहरे होते हैं जो आते ही माहौल बदल देते हैं। ज्यादातर कलाकारों को पहचान पाने में सालों लग जाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके लिए पहली ही फिल्म गेमचेंजर साबित होती है। अहान पांडे उन्हीं नामों में शामिल हो चुके हैं। हाल ही...
Who is CR Subramanian

Who is CR Subramanian: 1600 स्टोर, 3500 करोड़ का खेल… और फिर ऐसा मोड़ कि आज जेल में पाई-पाई को तरस रहा है ये कारोबारी

Who is CR Subramanian: देश में ऐसे कई बिजनेसमैन रहे हैं जिन्होंने बिल्कुल जीरो से शुरुआत कर अरबों की दुनिया खड़ी की। लेकिन कुछ कहानियां ऐसी भी हैं, जहां सफलता जितनी तेजी से मिली, उतनी ही तेजी से सब कुछ हाथ से निकल गया। भारतीय कारोबारी सीआर सुब्रमण्यम (CR Subramanian) की कहानी भी कुछ ऐसी...
Bath in winter

Bath in winter: सर्दियों में नहाने से डर क्यों लगता है? जानिए रोज स्नान की परंपरा कहां से शुरू हुई और कैसे बनी आदत

Bath in winter: उत्तर भारत में सर्दियों का मौसम आते ही नहाना कई लोगों के लिए सबसे बड़ा टास्क बन जाता है। घना कोहरा, जमा देने वाली ठंड और बर्फ जैसे ठंडे पानी को देखकर अच्छे-अच्छों की हिम्मत जवाब दे जाती है। यही वजह है कि कुछ लोग रोज नहाने से कतराने लगते हैं, तो...
Sikhism in Odisha

Sikhism in Odisha: जगन्नाथ की धरती पर गुरु नानक की विरासत, ओडिशा में सिख समुदाय की अनकही कहानी

Sikhism in Odisha: भारत में सिख समुदाय की पहचान आमतौर पर पंजाब से जोड़कर देखी जाती है, लेकिन देश के पूर्वी हिस्सों, खासकर ओडिशा में सिखों की मौजूदगी का इतिहास उतना ही पुराना, जटिल और दिलचस्प है। यह कहानी केवल धार्मिक प्रवास की नहीं है, बल्कि राजनीति, औपनिवेशिक शासन, व्यापार, औद्योगीकरण और सामाजिक संघर्षों से...
Ambedkar and Christianity

Ambedkar and Christianity:आंबेडकर ने ईसाई धर्म क्यों नहीं अपनाया? धर्मांतरण पर उनके विचार क्या कहते हैं

Ambedkar and Christianity: “मैं एक अछूत हिंदू के रूप में पैदा हुआ था, लेकिन हिंदू के रूप में मरूंगा नहीं।” डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की यह पंक्ति सिर्फ एक व्यक्तिगत घोषणा नहीं थी, बल्कि सदियों से जाति व्यवस्था से दबे समाज के लिए एक चेतावनी और उम्मीद दोनों थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन जाति प्रथा...

Must Read

©2025- All Right Reserved. Designed and Developed by  Marketing Sheds