जब भाषण दे रही थीं प्रियंका गांधी, रेप पीड़िता की मां ने शुरू कर दी नारेबाजी और फिर…जानें पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 24 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मथुरा में थीं। वहां उन्होनें किसान महापंचायत को संबोधित भी किया। प्रियंका मथुरा में भाषण दे रही थी, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि उनको भाषण रोकना पड़ा। दरअसल, प्रियंका को अपना भाषण रेप पीड़िता की मां की नारेबाजी की वजह से रोकना पड़ा। ये पूरा मामला क्या है, आइए आपको बताते हैं…

ये महिला राजस्थान की रहने वाली बताई जा रही हैं, जहां पर कांग्रेस की सरकार सत्ता में है।यूपी की सीमा से लगे भरतपुर की रहने वाली महिला की बेटी के साथ कथित तौर पर रेप हुआ था। वो मथुरा में अपने रिश्तेदारों के घर पर थीं। जैसे ही महिला को ये जानकारी मिली कि प्रियंका गांधी रैली करने के लिए मथुरा आ रही हैं। वो अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करने वहां पहुंच गई।

किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए जब मंच पर प्रियंका गांधी भाषण दे रही थीं। इसी दौरान महिला ने वहां पर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। जब प्रियंका ने इसे देखा तो वो महिला को कोने में ले गई। इसके बाद प्रियंका ने महिला की पूरी पीड़ा सुनी और तभी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फोन मिलाया। प्रियंका ने गहलोत से पीड़िता की मदद करने को कहा। खबरों के मुताबिक गहलोत ने इस दौरान प्रियंका को तुरंत मदद करने का भरोसा दिया।

इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम के मीडिया एडवाइजर शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर कहा- ‘ये आंसू ना तो प्रियंका जी को दिखाई देंगे और ना ही मीडिया को। महिला की मासूम बच्ची के साथ रेप हुआ। उसे प्रियंका गांधी की रैली में आना पड़ा। राजस्थान में सबसे ज्यादा रेप की घटनाएं होती हैं, लेकिन राहुल और प्रियंका गांधी वहां नहीं जाते। ना तो वो इनका मुद्दा उठाते हैं और ना ही न्याय की बात करते हैं।’

बता दें कि जब प्रियंका बीते दिन मथुरा पहुंची, तो उन्होनें इस दौरान केंद्र सरकार को जमकर घेरा। किसान आंदोलन के मुद्दे पर प्रियंका ने सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पीएम सिर्फ अहंकारी नहीं बल्कि कायर भी हैं। वो बोली कि पिछली सरकारों ने जो कुछ बनाया, आप उसको बेच रहे हैं। आप सरकार ने केवल नोटबंदी, GST बनाया, जिससे जनता परेशान है। प्रियंका ने इस दौरान ये भी कहा कि गोवर्धन पर्वत को बचा लें, कल को सरकार इसे भी ना बेच दें। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds