फरवरी में मिलेगा एंटरटेनमेंट का पूरा डोज: द फैमिली मैन समेत ये सीरीज और फिल्में होगी इस महीने रिलीज, देखें पूरी लिस्ट

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 04 फ़रवरी 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 04 फ़रवरी 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान महीनों तक थिएटर्स बंद पड़े रहे। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मनोरंजन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का पहले से ज्यादा रूख करना शुरू कर दिया। कोरोना काल में भी ऐसी कई वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्मस पर रिलीज हुई, जिसने लोगों का खूब एंटनटेनमेंट किया।

भले ही अब थिएटर्स देश में खोल दिए गए हो, लेकिन ना तो अब तक कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघर में रिलीज और ना ही लोगों ने फिलहाल थिएटर्स का रूख करना शुरू किया है। हर महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्म और वेब सीरीज आती रहती हैं, जो लोगों के मनोरंजन का साधन होती हैं। इस महीने भी ऐसी कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसका लोग इंतेजार कर रहे है। आइए आज आपको फरवरी में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली कुछ वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसे आप इस महीने अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते है…

लाहौर कॉन्फिडेंशियल

आज यानी 4 फरवरी को ही जी5 पर लाहौर कॉन्फिडेंशियल फिल्म रिलीज हुई है। इसमें ऋचा चड्ढा के साथ करिश्मा तन्ना और अरुणोदय सिंह मेन लीड में हैं। इस फिल्म की कहानी दो मुल्कों के स्पाई के प्यार और फर्ज पर आधारित है।

LSD- लव, स्कैंडल और डॉक्टर्स

अब आपको बताते हैं 5 फरवरी को Alt Balaji और Zee-5 पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज LSD- लव, स्कैंडल और डॉक्टर्स की। फिल्म के निर्माताओं ने ये दावा किया है कि ये दुनिया की पहली मेडिकल थ्रिलर होगी। सीरीज की कहानी की बात केरं तो ये डॉक्टर्स के आसपास की रोमांचक घटनाओं पर होगीं। सीरीज में राहुल देव के साथ सिद्धार्थ मेनन, पुनीत जे पाठक, आयुष श्रीवास्तव, अष्मिता जग्गी जैसे कई सितारे नजर आएंगे।

द फैमिली मैन- 2

सबसे पहले बात करते है मनोज वाजपेयी के मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज द फैमिली मैन के दूसरे सीजन की। लंबे वक्त से लोग इसका इंतेजार कर रहे हैं। वैसे तो वेब सीरीज का दूसरा पार्ट 12 फरवरी को रिलीज होना है। लेकिन खबरों की मानें तो हाल में जो तांडव को लेकर कंट्रोवर्सी हुई, उसकी वजह से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर अब तक तो कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

लाइव टेलीकास्ट

12 फरवरी को हॉटस्टार पर लाइव टेलीकास्ट वेब सीरीज आएगी। जो एक हॉरर सीरीज होगी। इसमें काजल अग्रवाल मेन रोल में नजर आएंगी।

क्रैश

14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर जी-5 पर एक एक्सक्लूसिव सीरीज क्रैश रिलीज होने जा रही है। इसमें अनुष्का सेन, अदिति शर्मा और रोहन मेहना मुख्य रोल में नजर आएंगे। सीरीज की कहानी 4 भाई बहनों पर आधारित होगी। इसका निर्माता एकता कपूर हैं।

गर्ल ऑन द ट्रेन

Netflix पर 26 जनवरी को परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘गर्ल ऑन द ट्रेन’ रिलीज की जाएगी। इस मूवी का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। परिणीति की ये फिल्म मर्डर मिस्ट्री और थ्रिलर होगी। मूवी इसी नाम से आई हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है, जिसमें एमिली ब्लंट ने मुख्य किरदार निभाया था।

1962- द वॉर इन द हिल्स

26 फरवरी को हॉटस्टार पर 1962- द वॉर इन द हिल्स वेब सीरीज रिलीज की जाएगी। ये सीरीज 1962 में हुए भारत चीन के युद्ध पर आधारित होगी, जिसमें अभय देओल और सुमित व्यास मुख्य किरदार निभाते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds