विभूति जी पर गुस्सा हुई अनिता भाभी, पूछा- कहां है मेरी कॉफी…लोग कर रहे ऐसे कमेंट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 03 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 03 Jul 2021, 12:00 AM

मशहूर टीवी शो भाबी जी घर पर है, पिछले 6 सालों से लोगों के दिलों में राज कर रहा है। अभी भी लगभग हर घर में लोग इस टीवी शो को पसंद करते हैं। टीआरपी के मामले में भी इस शो का परफॉर्मेंस औसत रहा है।  इस शो के तमाम कैरेकटर्स लोगों के दिलों में अपनी पहचान बना चुके हैं। इस साल की शुरुआत में भाबीजी घर पर हैं में गोरी मेम उर्फ अनिता भाभी के रुप में नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई। क्योंकि पिछले साल अगस्त 2020 में यह किरदार निभा रही सौम्या टंडन ने शो को छोड़ने का फैसला लिया था। जिसके बाद मेकर्स ने नेहा पेंडसे को अनीता भाभी बनाया। 

पुरानी अनिता भाभी को याद कर रहे लोग

खबरों की मानें तो नई अनिता भाभी पुरानी अनिता भाभी के मुकाबले थोड़ी फिकी नजर आ रही है। उनके परफॉर्मेंस की चारो ओर सराहना तो हो रही लेकिन इस टीवी शो के फैन्स आज भी पुरानी अनिता भाभी को याद कर रहे हैं। पुरानी अनीता के साथ तिवारी जी और विभूति जी की केमिस्ट्री को सब मिस कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर यूजर्स पुरानी अनिता भाभी को लेकर आये दिन अपनी प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अनिता मिश्रा (@Rofl_annu) के पैरॉडी अकाउंट से ट्विट करते हुए पूछा गया है कि ‘विभू मेरी कॉफी कहां है?’

विभूति जी पर गुस्सा हुई अनिता भाभी, पूछा- कहां है मेरी कॉफी...लोग कर रहे ऐसे कमेंट — Nedrick News

विभूति नारायण मिश्रा के पैरॉडी अकाउंड (@Rofl_Vibhu) की ओर से रिप्लाई देते हुए कहा गया है कि ‘यहीं पे पूछना था?’ जिस पर अनिता मिश्रा ने कहा है ‘हां तो’

सिराज अंसार (@Heyy_ListenToMe) यूजर ने रिप्लाई करते हुए कहा है कि तुम लौट आओ बेबी वापस, न्यू अनु बेबी बकवास है। ऐसे ही तमाम यूजर्स पुरानी अनिता भाभी को जोर शोर से याद कर रहे हैं। उनका कहना है कि अनिता भाभी का किरदार निभाने वाले सौम्या टंडन परफेक्ट थी।

विभूति जी पर गुस्सा हुई अनिता भाभी, पूछा- कहां है मेरी कॉफी...लोग कर रहे ऐसे कमेंट — Nedrick News

यह किरदार निभाने के लिए खुश नहीं थी नेहा पेंडसे

बताते चले कि इस शो को ज्वाइन करने से पहले मौजूदा समय में अनीता भाभी का किरदार निभा रही नेहा पेंडसे ने कहा था कि, ‘जब मुझे एंड टीवी के भाबीजी घर पर है में अनीता भाभी की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया था, तो मैं इस तरह के प्रतिष्ठित किरदार को निभाने के लिए ज्यादा खुश नहीं थी। क्योंकि अनीता से सभी  प्यार करते हैं और तिवारी जी और विभूति जी के साथ उनकी जो केमिस्ट्री है वो लाजवाब है।‘

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds