सोशल मीडिया पर जवानों की डांस वाली वीडियो वायरल, ट्रेनर के अंदाज ने जीता लोगों का दिल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 03 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें पुलिस के जवान अपने ट्रेनिंग पीरियड के दौरान पंजाबी गाने पर जमकर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। ट्रेनर का अंदाज भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो पर लोगों की जमकर प्रतिक्रिया सामने आ रही है। आईपीएस ऑफिसर विनीत जयसवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को ट्विट करते हुए लिखा है कि फिटनेस के साथ फन भी…जवानों का जुम्बा वर्कआउट, देसी स्टाइल में!! 

सपना चौधरी के मशहूर गाने पर थिरक रहे जवान

हालांकि, यह वीडियो कहा की है यह अभी तक क्लीयर नहीं हो पाया है। लेकिन इस वीडियो में ट्रेनिंग के दौरान जवानों और उनके ट्रेनर का डांस देखकर चहुओर इनकी जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो में सपना चौधरी का मशहूर गाना चल रहा है। आईपीएस विनीत जयसवाल की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स प्रतिक्रिया देते हुए, जवानों की तारीफ कर रहे हैं।

आईए देखते हैं कुछ यूजर्स के रिएक्शन्स….

@kapilsh0005 (Kapil Pandit) नाम के यूजर ने लिखा है कि वीडियो जहां का भी है शानदार है…ट्रेनर का तरीका महान है।

एक दूसरे यूजर मोहम्मद उस्मान सिद्दकी (@muis_95) ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आपने उनकी सेकरेट वीडियो को लीक कर दिया। जिस पर एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए कहा, भाई यहां कि वीडियो होती तो पूरा ट्रेनी कॉलेज डिस्मिश होता।

सोशल मीडिया पर जवानों की डांस वाली वीडियो वायरल, ट्रेनर के अंदाज ने जीता लोगों का दिल — NEDRICK NEWS

आईपीएस ऑफिसर अशोक वेंकट ने इस पर रिस्पांस देते हुए कहा कि यह गाना वायरल होना ही है सर..।

सोशल मीडिया पर जवानों की डांस वाली वीडियो वायरल, ट्रेनर के अंदाज ने जीता लोगों का दिल — NEDRICK NEWS

वहीं, एक दूसरे पुलिस ऑफिसर पंकज कुमार राना ने रिप्लाई किया है कि ट्रेनिंग के साथ-साथ फिटनेस भी होती है और फन भी होता है तो हराश मेंट नहीं होता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds