लाइव मैच में हर्षल पटेल और रियान पराग के बीच क्या हुआ? क्यों अचानक भिड़ गए दोनों खिलाड़ी? जानें पूरा माजरा…

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

IPL 2022 में हर रोज नया विवाद देखने को मिल जाता है। कई बार ऐसा होता है, जब मैदान पर ही खिलाड़ियों के बीच गर्मा-गर्मी होती हुई दिखाई देती है। ऐसा ही कुछ बीते दिन राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RR vs RCB) के बीच खेले गए मुकाबले में भी देखने के लिए मिला। राजस्थान के रियान पराग (Riyan Parag) और बैंगलोर के हर्षल पटेल (Harshal Patel) एक दूसरे से लाइव मैच में भिड़ गए। गए, जो इस मैच के हार-जीत से ज्यादा चर्चा का टॉपिक बन गया है। 

मैच के बीच ही दोनों को एक दूसरे के सामने आते देखा गया। इस दौरान हर्षल और रियान के बीच जुबानी जंग भी हुई। इसके अलावा मैच खत्म होने के बाद हर्षल ने रियान से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया। 

क्यों भिड़े हर्षल-रियान?

दरअसल रियान ने बैंगलोर के डेथ ओवर स्पेस्लिस्ट बॉलर के अंतिम ओवर में जमकर पिटाई कर दी। रियान ने अंतिम ओवर में 2 छक्के और एक चौके की मदद से 18 रन बना डाले और इसके साथ ही राजस्थान का स्कोर 144 पर पहुंचा दिया, जिसे डिफेंड करने में भी राजस्थान कामयाब हुई। 

रियान ने अंतिम ओवर की लास्ट गेंद पर लंबा छक्का लगा दिया। छक्का मारकर जब रियाग पविलियन की ओर लौट रहे थे, तभी उनकी हर्षल के साथ बहस हो गई। दोनों प्लेयर्स काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। इस दौरान बीच-बचाव करने के लिए दूसरे खिलाड़ियों का आना पड़ा। तब जाकर मामला थोड़ा ठंडा हुआ। 

हर्षल ने हाथ मिलाने से कर दिया इनकार

मैच के बाद भी खिलाड़ियों में विवाद जारी रहा। दरअसल, मुकाबला खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाए। हालांकि इस  दौरान हर्षल ने रियान पराग से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। रियान ने हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया भी, लेकिन हर्षल उन्हें अनदेखा करते हुए आगे बढ़ गए। हर्षल का रिएक्शन देखकर पराग भी हैरान रह गए। 

RR vs RCB मैच के साथ ही सोशल मीडिया पर इनकी लड़ाई का मुद्दा भी काफी छाया हुआ। कोई पूरे घटनाक्रम को लेकर कोई हर्षल तो गलत बता रहा है, तो कोई रियान पराग की भी गलती निकाल रहे हैं। फिलहाल ये मुद्दा काफी सुर्खियों में है। 

पूरे मैच में रियान छाए

बात मैच की करें तो ये मुकाबला रियान पराग के लिए भी काफी यादगार रहा। रियान की अर्धशतकीय 56 रन की पारी की बदौलत राजस्थान ने बैंगलोर को 145 रनों का टारगेट दिया, जिसे RCB चेस करने में कामयाब नहीं हो पाई। कुलदीप सेन और अश्विन की बेहतरीन गेंदबाज़ी के चलते बैंगलोर का कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया। महज 115 रनों के स्कोर पर RCB की पूरी टीम सिमट गई। जिसके साथ राजस्थान ने ये मैच 29 रनों से जीत लिया और प्वाइंट टेबल पर टॉप पर पहुंच गई। मैच में रियान पराग को ‘मैन ऑफ़ द’ मैच चुना गया। सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि फील्डिंग में भी कमाल का परफॉर्म किया। उन्होंने कई शानदार कैच पकड़े और अपनी टीम को जीत दिलाई। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds