लोगों को जरुरत होती है तो दीदी दिखती नहीं और जब चुनाव आता है तो…ममता पर बरसे पीएम मोदी

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2021) पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। देश की सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रही है तो वहीं, प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व में TMC भी पूरे दम-खम के साथ चुनावी दंगल में है।

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और पार्टी के बड़े नेता लगातार चुनावी रैली और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। आज बुधवार को पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कांथी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, TMC का घड़ा भर चुका है, दो मई को जनता सजा देगी।

‘दो मई को दीदी जा रही है…’

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दो मई को दीदी जा रही है और असल परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने ममता को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘दीदी उन परिवारों को जवाब नहीं दे रही, जिन्हें पहले अम्फान ने बर्बाद किया और केंद्र सरकार की राहत ‘भाइपो विंडो’ में फंस गई, जब जरूरत होती है तो दीदी दिखती नहीं है और जब चुनाव आता है, तो दीदी कहती है सरकार ‘द्वआरे द्वआरे’ यही इनका खेला है।‘

‘बंगाल के कोने-कोने से आ रही एक ही आवाज’

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पहली बार मतदान कर रहे वोटरों और युवाओं को साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘आजादी के आंदोलन के दौरान योगदान को भावी पीढ़ी तक पहुंचाना बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है। पश्चिम बंगाल बीजेपी के संकल्पों का अहम केंद्र है। आज जो युवा 25 साल के उम्र के हैं और वे युवा जो आज इस चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। उनके लिए भी यह समय बहुत अहम है, इसलिए असल परिवर्तन की जरूरत है। बंगाल के कोने-कोने से अब एक ही आवाज आ रही है। बंगाल के हर मुंह से एक ही आवाज आ रही है। दो मई, दीदी जा रही है, असल परिवर्तन हो रहा है।’

किसान मोदी के शब्द लिखकर रख लें…

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘बीजेपी का संकल्प हर स्कीम को स्कैम से मुक्त करेगी। कट मनी और कट कमीशन पर रोक लगाएगी। लाभार्थियों के बैंक घाते में डीबीटी देने के लिए कदम उठाएगी…कोई बिचौलिया नहीं, कोई तोलाबाज नहीं। यह बीजेपी की सरकार का ट्रैक रिकार्ड है, उसकी हर योजना के केंद्र में नारी शक्ति है।‘

उन्होंने पश्चिम बंगाल में पीएम किसान सम्मान निधि योजना लागू नहीं करने को लेकर भी ममता सरकार पर हमला बोला। पीएम ने कहा, बंगाल का किसान भूल नहीं सकता है कि कैसे दीदी ने निर्ममता दिखाई है। दीदी ने पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित रखा। यह पैसा टीएमसी सरकार को किसानों तक नहीं पहुंचने देना था। ये पैसे दिल्ली से भारत सरकार किसानों के खातों में जमा करना चाहती थी लेकिन दीदी किसानों से दुश्मनी लेकर बैठ गई।‘

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘बंगाल के किसान मोदी के शब्द लिख कर रखें। दो मई को बीजेपी की सरकार बनेगी और किसानों के हक के तीन साल के पैसे उन खातों में जमा किया जाएगा। सरकार बनते ही बंगाल के हर किसान के खाते में पिछले तीन साल के पैसे दीदी ने नहीं देने दिया। वह देकर रहूंगा, वादा पूरा कर रहूंगा।‘

2016 में बीजेपी को मिली थी 3 सीटों पर जीत

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी का पाप का घड़ा भर चुका है। दो मई को जनता सजा देगी ही, बीजेपी की सरकार भी देगी। महिलाएं सजा देने के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकल चुकी है। यह मैदान छोटा पड़ गया है।

गौरतलब है कि 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच 8 चरणों में मतदान होने वाले हैं। जिसके नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे। पिछले चुनाव में 3 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी इस चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds