West Bengal Election 2021: एक पैर से बंगाल और दो पैरों से दिल्ली जीतने की चाहत में हैं ममता बनर्जी

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2021) को लेकर तैयारियां चरम पर है। राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों को अंतिम स्वरुप देने में लगी है। प्रदेश में 8 चरणों में चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से 2 चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और तीसरे चरण का चुनाव मंगलवार को होने वाला है। 

बंगाल के 31 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने देबानंदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमला बोला है। 

व्हीलचेयर पर बैठी ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बीजेपी को चैलेंज देते हुए कहा कि वह एक पैर से ही बंगाल में जीत हासिल करेंगी और फिर बाद में दो पैरों से दिल्ली भी जीत लेंगी।

‘बीजेपी के पास नहीं है अपने प्रत्याशी’

टीएमसी चीफ ने हुगली के देबानंदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘बंगाल में 8 चरणों में मतदान कराने की क्या जरूरत थी। यह सब बीजेपी का किया धरा है। अभी कोविड की स्थिति को देखते हुए चुनाव की प्रक्रिया को कम समय में ही समेटना चाहिए था।‘ 

ममता ने कहा, ‘क्या बीजेपी को चुनाव के लिए एक भी स्थानीय प्रत्याशी नहीं मिला। उनके पास अपने प्रत्याशी हैं ही नहीं, सभी तृणमूल कांग्रेस या सीपीएम से लिए हुए लोग हैं। वे पानी की तरह पैसे को बहा रहे हैं।’ 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो सही से सोनार बांग्ला भी नहीं बोल सकते हैं, वे बंगाल पर शासन नहीं कर सकते हैं।

2016 में टीएमसी ने जीती थी 211 सीटें

बता दें, 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में टीएमसी का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी पिछले दो बार से प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते आ रही है। टीएमसी ने विधानसभा चुनाव 2011 में 184 सीटों पर जीत हासिल की थी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। 

जिसके बाद बंगाल चुनाव 2016 में टीएमसी ने 211 सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी को 2016 में मात्र 3 सीटें मिली थी। इस चुनाव में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds