पति विकी जैन ने Ankita Lokhande को गिफ्ट किया मालदीव में विला, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 16 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अंकिता लोखंड़े और विकी जैन ने 14 दिसंबर को बेहद ही धूमधाम तरीके से मुंबई में शादी रचाई। शादी के बाद दोनों ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी दी, जिसमें अंकिता और विकी के परिवार के लोग और इनके कुछ दोस्त शामिल हुई। सोशल मीडिया पर अंकिता और विकी की शादी के हर फंक्शन की तस्वीरों छाई हुई है। इस तस्वीरों को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि इनकी शादी कितनी शानदार रही होगी। अंकिता और विकी 2018से एक दुसरे को जानते हैं। अब आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को शादी में बदल लिया। दोनो अपनी शादी के फंक्शन में काफी खुश नजर आए। 

वैसे टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंड़े सिर्फ अपनी शादी ही नहीं बल्कि अपने वेड़िंग गिफ्ट्स को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। कहा जा रहा हैं कि अंकिता और विकी ने एक दूसरे को शादी में बेहद ही महंगे गिफ्ट्स दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक विकी ने अपनी लेडी लव को मालदीव में एक आलीशान विला गिफ्ट किया हैं, जिसकी किमत 50 करोड़ रुपय से भी ज्यादा बताई जा रही हैं। इसके अलावा अंकिता ने भी विकी को एक प्राइवेट याच गिफ्ट किया हैं, जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ हैं। अंकिता का ये गिफ्ट विकी को काफी पसंद आया। 

वैसे अंकिता और विकी को एक दूसरे से ही महंगे महंगे गिफ्ट्स नहीं मिले, बल्कि इसके अलावा इनके सभी फ्रेंड्स ने भी उन्हें एक से बढ़कर एक महंगे गिफ्ट्स दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एकता कपूर ने अंकिता को 50 लाख का डायमेंड सेट गिफ्ट किया, तो वहीं माही विज ने उन्हें सब्यसाची कलेक्शन की 15 लाख की साड़ी गिफ्ट की हैं। इसके अलावा ऋत्विक धनजानी जो अंकिता के बेहद करीबी दोस्त हैं उन्होंने अंकिता को डायमेंड चोकर और विक्की को एक लग्जरी घड़ी गिफ्ट की। वहीं एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े ने अंकिता को सोने की चेन दी है। सिर्फ टीवी जगत से ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से भी अंकिता को ढेर सारा प्यार मिला। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अंकिता को मिनी कूपर कार गिफ्ट की है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds