यूपी में भी दिल्ली मॉडल पर चुनाव लड़ेगी AAP? 300 यूनिट फ्री बिजली देने समेत जनता से किए ये बड़े वादे

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 28 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के बीच सियासी जंग दिन पर दिन तेज होती जा रही है। आम आदमी पार्टी भी इस बार यूपी चुनावों में अपनी किस्मत आजमाती हुई दिख रही है। इसके लिए AAP यूपी में लगातार एक्टिव है। हाल ही में यूपी के शामली में आम आदमी पार्टी ने तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली। इस यात्रा में राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल हुए। शामली विधानसभा के विजेंद्र मलिक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से संजय सिंह स्वागत किया। इसके बाद शामली आम आदमी पार्टी कार्यालय से तिरंगा संकल्प यात्रा शुरू हुई, जो अलग अलग रास्तों से होती गई और फिर सिसौली बस स्टैंड पर यात्रा का समापन किया। इस दौरान संजय सिंह यूपी की योगी सरकार पर जमकर बरसते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं को जेल में डाल देना चाहिए। बीजेपी के नेता चंदा चोरी करते हैं।

AAP ने किए यूपी की जनता से ये बड़े वादे

इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में AAP की बड़ी जीत हुई। पूरा देश बदलाव के लिए तैयार हो रहा है। यूपी की जनता भी सड़ी-गली राजनीति से मुक्ति चाहती है। इस दौरान AAP नेता ने यूपी की जनता से चुनावों को लेकर कई बड़े वादे भी किए। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी तीन प्रमुख मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। अगर हमारी सरकार प्रदेश में बनती है तो हम फसल बेचने के 24 घंटे के अंदर किसानों का भुगतान करेंगे। दूसरा, यूपी की जनता को 300 यूनिट तक बिजली फ्री देंगे मिलेगी और तीसरा बकाया बिल माफ किया जाएगा। 

संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी यूपी में भी दिल्ली के मॉडल को फॉलो करने वाली है। उन्होंने कहा कि हम हर साल 10 लाख नौकरियां और 5 हजार बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करते हैं। ये सभी काम जो दिल्ली का मॉडल है, जो केजरीवाल जी का मॉडल है उसी को लेकर हम उत्तर प्रदेश में जा रहे हैं और हमें बहुत अच्छा जनसमर्थन भी मिल रहा है। हाथों में तिरंगा लेकर हम ये संकल्प कर रहे हैं कि सरकार बनने के बाद इन सपनों को पूरा करेंगे। अपनी तरक्की और विकास के लिए जनता आम आदमी पार्टी को वोट देगी, ऐसा  पूरा विश्वास है.!

‘मिलकर खेल रहे हैं भाजपा-ओवैसी’

आगे AAP सांसद ने बीजेपी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि बीजेपी मंदिर के नाम पर चंदा चोरी कर रही हैं। बीजेपी को क्या बोलने का हक है। बीजेपी नेताओं ने दो करोड़ की जमीन साढ़े 16 करोड़ में खरीदी। बीजेपी नेताओं को जेल में डालना चाहिए, जो चंदा चोरी कर रहे हैं। दूसरों की भक्ति पर वो कैसे सवाल उठा सकते हैं। आगे संजय सिंह ने ये भी कहा कि बीजेपी और ओवैसी दोनों मिलकर खेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता अब सबकुछ समझ गई है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds