Box Office पर फ्लॉप होने के बाद भी दर्शकों को पसंद आई ये 5 फिल्में

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 जून 2023, 05:30 AM Updated: 14 जून 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Bollywood Classics All time – हर शुक्रवार को भारत में बॉलीवुड की एक फिल्म रिलीज़ होती है और कुछ ही दिनों में पता चल जाता है कि फिल्म हिट हुई है या फ्लॉप. फिल्म के फ्लॉप होने के पीछे की वजह से कहानी में दम में न होना या फिर फिल्म में काम करने वाली स्टार कास्ट की एक्टिंग पसंद नहीं आना हो सकता है लेकिन बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जो पहले तो फ्लॉप हो गयी लेकिन बाद में इन फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला और ये फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर गई. वहीं इस पोस्ट के जरिये हम आपको उन्ही 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर असफल होने के बाद भी दर्शकों को खूब पसंद आई.

Also Read- फ्लॉप फिल्म देने वाले इन एक्टर्स को है कई सालों से सुपरहिट फिल्म का इंतजार. 

कागज के फूल

Kaagaz ke phool, Top 5 Bollywood Classics All time
Source- Google

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप लेकिन दर्शकों को पसंद आने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहली फिल्म का नाम कागज के फूल है. ये फिल्म गुरु दत्त और वहीदा रहमान स्टारर की फिल्म है और ये फिल्म ‘कागज के फूल’ बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थी. लेकिन बाद में इस फिल्म ने हिंदी फिल्म सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक का खिताब अपने नाम किया.

नाम मेरा नाम जोकर

mera nam joker
Source- Google

इस लिस्ट में दूसरा नाम “मेरा नाम जोकर” फिल्म का है. राज कपूर की सबसे महत्त्वाकांक्षी फिल्म मेरा नाम जोकर 1970 में रिलीज हुई और भारत में फ्लॉप साबित हुई, लेकिन USSR में अच्छे कलेक्शन के साथ दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाने में सफल रही. आज यह हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है.

Jaane Bhi Do Yaaro – Top 5 Bollywood Classics All time

jaane bhi do yaaro
Source- Google

जाने भी दो यारों फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, विधु विनोद चोपड़ा, सतीश शाह स्टारर की फिल्म  ‘जाने भी दो यारों’ आधुनिक दिनों के कॉलेज ड्रॉप आउट्स की कहानी थी. कुंदन शाह की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. लेकिन बाद में इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

अंदाज अपना अपना

andaz apna apna, Top 5 Bollywood Classics All time
Source- Google

आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई लेकिन द 1994 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही थी. लेकिन, जब फिल्म टीवी स्क्रीन पर आई, तब दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था.

Swades – Top 5 Bollywood Classics All time

swades, Top 5 Bollywood Classics All time
Source- Google

वहीं शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश भी फ्लॉप साबित हुई लेकिन दर्शकों को बाद में ये फिल्म पसंद आई. ये फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 15 करोड़ कमी की लेकिन, जब फिल्म टीवी स्क्रीन्स के जरिए ये फिल्म दर्शकों तक पहुंची तो दर्शकों ने इस फिल्म को खूब सराहा की.

Also Read- बॉलीवुड में फेल हुईं साउथ की ये 5 एक्ट्रेस. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds