हवा में उड़ी, पलटी और जमीन पर सुरक्षित लैंडिंग: एलन मस्क ने दिखाई टेस्ला की फ्लाइंग रोडस्टर| Tesla flying car demo

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Tesla flying car demo: हॉलीवुड फिल्मों में दिखने वाली उड़ने वाली कार की कल्पना को एलन मस्क ने सच साबित करने की दिशा में बड़ा कदम उठा दिया है। 16 अक्टूबर को टेस्ला ने अपनी अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक कार ‘रोडस्टर’ (सेकेंड जनरेशन) का हैरतअंगेज डेमो दुनिया के सामने रखा। लाइव टेस्ट के दौरान इस कार ने एक बड़े घुमावदार रैंप पर चढ़ाई की, उल्टी हुई और फिर सीधे हवा में छलांग लगा दी। हवा में ही पूरा चक्कर काटते हुए कार ने जमीन पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस डेमो को देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

सफल टेस्ट के बाद मस्क ने राहत की सांस लेते हुए कहा, “आखिरकार यह काम कर गया।” उन्होंने इसे टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों की साझा मेहनत का नतीजा बताया।

और पढ़ें: E20 पेट्रोल से नहीं खराब हो रहे इंजन! गडकरी बोले— अक्टूबर में आ रही 100% इथेनॉल से चलने वाली कार| Nitin Gadkari E20 petrol

रॉकेट वाली तकनीक से भरी उड़ान| Tesla flying car demo

मस्क ने बताया कि कार को हवा में उठाने के लिए एडवांस्ड अल्ट्रा-हाई प्रेशर एयर टैंक और ‘कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स’ लगाए गए हैं। यह वही तकनीक है, जिसका इस्तेमाल अंतरिक्ष में रॉकेट और सैटेलाइट्स की दिशा बदलने के लिए कंप्रेस्ड गैस छोड़ते हुए किया जाता है। कार के पिछले हिस्से में मेन थ्रस्टर्स और संतुलन के लिए एल्टीट्यूड थ्रस्टर्स दिए गए हैं, जिससे यह उल्टी चलने के साथ हवा में कलाबाजियां भी खा सकती है।

जब किसी ने पूछा कि क्या यह आम सड़कों पर दौड़ पाएगी, तो मस्क ने चुटकी लेते हुए कहा, “यह आपकी सड़क पर निर्भर करता है।” हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए पूरी तरह प्रैक्टिकल होगी। खास बात यह है कि यह टेस्ला की इकलौती ऐसी कार होगी जिसे केवल मैन्युअली चलाया जाएगा, यानी इसमें ऑटोपायलट या पारंपरिक भारी सेफ्टी फीचर्स के बजाय स्पीड और थ्रिल पर जोर रहेगा।

0.81 सेकंड में पकड़ी 97 किमी/घंटा की रफ्तार

स्पीड के मामले में रोडस्टर ने डेमो के दौरान नए रिकॉर्ड की नींव रख दी है:

  • पिकअप: कार ने महज 0.81 सेकंड में 0 से 97 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ ली। 2028 में अगर यह इसी क्षमता के साथ बाजार में आई, तो यह रिमैक नेवेरा आर (1.66 सेकंड) को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे तेज पिकअप वाली कार बन जाएगी।
  • टॉप स्पीड: टेस्ला का दावा 370 किमी/घंटा (230 मील/घंटा) से ज्यादा का है। हालांकि यांगवांग U9 एक्सट्रीम (496 किमी/घंटा) जैसी कारें इससे आगे हैं, लेकिन मस्क का कहना है कि वे प्रोडक्शन मॉडल में मैक 0.5 यानी करीब 617 किमी/घंटा की रफ्तार छूने की कोशिश करेंगे।

2028 से शुरू होगा प्रोडक्शन, 8 साल से हो रहा इंतजार

रोडस्टर का सफर लंबा रहा है। टेस्ला ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 2008 में लोटस एलीस के चेसिस पर लॉन्च की थी। इसके बाद नवंबर 2017 में सेकेंड जनरेशन रोडस्टर पेश की गई और 50 हजार डॉलर की बुकिंग शुरू हुई। 2020 में आने वाली यह कार डिजाइन और प्रोडक्शन की दिक्कतों की वजह से करीब 8 साल लेट हो चुकी है।

इसी देरी को लेकर बीते साल ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और मस्क में तीखी बहस भी हुई थी, जब ऑल्टमैन ने साढ़े सात साल के इंतजार पर तंज कसा था। अब कंपनी का कहना है कि 2028 में इसका उत्पादन शुरू होगा। इसे करीब ₹48 लाख (50,000 डॉलर) की 100% रिफंडेबल डिपॉजिट देकर बुक किया जा सकता है।

और पढ़ें: Apple ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo, सैमसंग ने कसा तीखा तंज| Apple iPhone Duo

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds